मंगलवार के इन 3 उपायों से करियर की सारी रुकावटें होंगी दूर, करें ट्राई

मंगलवार का दिन खास होता है, खासकर जब बात करियर में सफलता की हो. इस दिन कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपायों को अपनाकर आप अपने करियर में आ रही सारी रुकावटों को दूर कर सकते हैं.
Mangalwar Upay

जिस तरह सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है ठीक उसी तरह मंगलवार का दिन प्रभु श्रीराम के परम भक्त और भगवान हनुमान को समर्पित है. जो भी व्यक्ति इस दिन सच्ची प्रेम और सद्भाव से हनुमानजी की उपासना करता है उसके जीवन से दुख दर्द की छुट्टी हो जाती है.

हनुमान जी को शक्ति, शान्ति, बुद्धि और भक्ति का देवता माना जाता है. ज्योतिष मैं उन्हें मंगल ग्रह का देवता माना जाता है, भगवान हनुमान की कृपा से व्यक्ति को नौकरी, व्यापार, निवेश में अच्छे परिणाम मिलते हैं. अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पूजा पाठ के अलावा कुछ आसान उपाय करने भी ज़रूरी है.

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ (Mangalwar Upay)

ऐसा माना जाता है कि अगर आप मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा के साथ राम परिवार की भी पूजा करते हैं, तो इससे विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से ही बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं.

बूँदी का भोग

अगर भोग की बात की जाए तो वो बजरंग बली को बून्दी का भोग अत्यंत प्रिय है, आप मंगलवार के दिन बोली का प्रसाद हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा सकते हैं. ऐसा करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहेगी. अगर आप इस उपाय को चार या पाँच मंगलवार तक लगातार करते हैं तो आपको जल्द ही शुभ फल मिलेंगे.

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान चालीसा के बिना भगवान हनुमान की पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए ख़ास तौर पर मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करने के बाद देसी घी जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. यह उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews