जरूर करें लाल किताब के 4 अचूक उपाय, खत्म होगा कर्ज, माता लक्ष्मी का रहेगा वास

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहता है। इसके लिए वह मेहनत तो करता है लेकिन कुछ ज्योतिषी उपाय भी लाभदायक साबित हो सकते हैं।
Lal Kitab

Lal Kitab: हिंदू धर्म में ज्योतिष पौराणिक ग्रंथों और किताबों को काफी महत्व दिया गया है। इन ग्रंथ में ऐसी कई बातें बताई गई है। जो मनुष्य को उसके जीवन के सार को समझाने का काम करती है। जितने भी पौराणिक ग्रंथ है उनसे न सिर्फ हमें पुराने समय में हुए घटनाक्रम की जानकारी मिलती है बल्कि जीवन की सीख भी मिलती है।

लाल किताब एक ऐसा ही पौराणिक ग्रंथ है जो काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक लाल किताब में व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू और जीवन में आने वाली समस्याओं से संबंधित उपाय बताए गए हैं। अगर व्यक्ति इन उपायों को कर लेता है तो अपने जीवन की समस्याओं को समाप्त कर सुख शांति और समृद्धि हासिल कर सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं।

मुख्य द्वार का उपाय

लाल किताब में दिए गए उल्लेख के मुताबिक घर की मालकिन अगर एक लोटा पानी सुबह उठकर सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर डालती है तो माता लक्ष्मी का घर में सदा वास बना रहता है। इस उपाय से माता लक्ष्मी के घर में आने के रास्ते खुल जाते हैं।

सुख शांति का उपाय

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहे तो आपको अमावस्या के दिन अच्छी तरह से साफ सफाई करनी चाहिए। घर में जितना भी बेकार सामान हो उसे अलग कर देना चाहिए। इसके बाद कच्ची लस्सी के छींटे घर में देकर 5 अगरबत्ती जला दीजिए।

बीमारी के उपाय

जिन लोगों के घर में अग्नि कोण में पानी की टंकी रखी होती है वहां हमेशा बीमारी और कर्ज की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से बचने के लिए इस कोने में लाल बल्ब लगा देना चाहिए। इस बल्ब को हमेशा जलाकर रखें।

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

महीने में दो बार किसी भी दिन उपला जलाकर लोबान और गूगल की धूनी घर में देना चाहिए। ऐसा करने से ऊपरी हवा का प्रभाव किसी पर नहीं होता। नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से दूर हो जाती है और घर के लोगों की बीमारी दूर होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews