सोने से पहले करें ये 5 ज्योतिष उपाय, जाग जाएगी आपकी सोई किस्मत

Astro tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी किसी न किसी समस्या का सामना जरूर करता है। जिस तरह से हमारा भाग्य काम करता है और हमारी किस्मत हमारा साथ देती है या नहीं देती है यह सब कुछ कहीं ना कहीं हमारे द्वारा किए गए कामों पर निर्भर करता है। हर व्यक्ति चैन की नींद सोना चाहता है और इसके लिए वह काफी कोशिश भी करता है लेकिन जब तक हमारे जीवन में सब कुछ सही नहीं होता तब तक चैन की नींद मिल पाना बहुत मुश्किल काम है।

जिस तरह से भरपूर नींद व्यक्ति के लिए जरूरी है। उसी तरह से अगर सोने से पहले कुछ आसान से ज्योतिष उपाय अपना लिए जाएं तो व्यक्ति की बुरी किस्मत देखते ही देखते अच्छे दिनों में बदल सकती है। चलिए आज हम आपको इन खास उपायों के बारे में बताते हैं।

घर में जलाएं कपूर

ज्योतिष शास्त्र में कपूर जलाने का विशेष महत्व माना गया है। कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रात में सोने से पहले आपको कपूर जलाकर सोना चाहिए। इसे देखते ही देखते घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी और सुख शांति का वास घर में होगा।

पैसे गिन कर सोएं

रोजाना सोने से पहले आपको नोट गिन कर सोना चाहिए। इसके लिए आप अपने पास नोट की गड्डी रख सकते हैं और प्रतिदिन सोने से पहले इसकी गिनती करके सोएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

भगवान से प्रार्थना

अगर आप सोने से पहले अपने इष्ट देव से प्रार्थना करते हैं और उन्हें बोलते हैं कि वह आपकी सारी समस्याओं को सुलझा दें और आपके जीवन में सकारात्मक लेकर आए तो भगवान आपकी अवश्य सुनेंगे। रात को भगवान से की गई ये प्रार्थना आपको जीवन में आगे बढ़ाने का काम करेगी।

दिशा का ध्यान

सोने के समय दिशा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। सोते समय अगर पैर की दिशा पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो इससे जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। ध्यान रखें कि सोते समय आपके पैर दरवाजे की तरफ नहीं होने चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews