रविवार को करें सूर्य से जुड़ा ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन, दूर होगी कंगाली

Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि का वास चाहता है। वह चाहता है कि उसे मेहनत के अनुरूप परिणाम मिले और उसकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। इसके लिए मेहनत करने के साथ-साथ व्यक्ति ज्योतिष उपाय भी करता है। ज्योतिष में कई ऐसे उपायों का उल्लेख दिया गया है। जिसे अगर नियमों के साथ किया जाए तो किसी का भी जीवन खुशियों से भर सकता है।

सूर्य को ज्योतिष में काफी महत्व दिया गया है। ये एक ऐसा ग्रह है जो हमारी ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और व्यक्ति के जीवन पर इसका काफी गहरा असर होता है। कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति अपने जीवन में प्रसन्नता हासिल करता है। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन कई तरह के उपाय किए जाते हैं। अगर आप सूर्य को प्रसन्न करना चाहते हैं। तो आप हम आपको एक ऐसा उपाय बताते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

गुड़-चावल का उपाय

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है। इस दिन अगर विधि विधान से सूर्य की पूजा की जाती है तो व्यक्ति शुभ परिणाम प्राप्त करता है। चलिए जानते हैं कि आपको इस दिन चावल और गुड़ का उपाय किस तरह से करना है। सबसे पहले तो आपको चावल और गुड़ लेना है। अब इन दोनों को एक साथ मिलाकर किसी नदी में प्रवाहित कर देना है।

होंगे ये लाभ

  • रविवार के दिन यदि ये उपाय किया जाता है तो व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
  • व्यक्ति ये उपाय करता है तो उसके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और वह खुशहाली प्राप्त करता है।
  • अगर आप अपने घर में खराब आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं। तो यह उपाय आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम करेगा।
  • गुड़ और चावल का उपयोग यदि रविवार के दिन किया जाता है तो व्यक्ति के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।
  • अगर मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है। तो यह उपाय आपके बहुत काम आने वाला है। इससे जीवन की सारी नकारात्मकता खत्म हो जाएगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews