तुलसी दिवस पर करें ये 3 उपाय, रुके हुए काम होंगे पूरे, मां लक्ष्मी की सदैव बनी रहेगी कृपा

तुलसी दिवस पर करें ये 3 उपाय, रुके हुए काम होंगे पूरे, मां लक्ष्मी की सदैव बनी रहेगी कृपा

Tulsi Diwas Ke Upay : हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है। बता दें कि हिंदू धर्म में मां तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना गया है। मां तुलसी में मां लक्ष्मी का भी वास होता है। अमूमन हर किसी के घर में तुलसी माता जरूर विराजमान रहती हैं। भक्त रोज सुबह और शाम इस पौधे के पास दीपक जलते हैं और विधि विधान से इनकी पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे श्री हरि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में सुख और शांति आती है। ऐसे में 25 दिसंबर यानि तुलसी दिवस के दिन कुछ खास उपाय करने का महत्व है, जिससे भक्तों के जीवन में खुशहाली आती है और उनपर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बरसती है। आइए जानते हैं मां तुलसी के कुछ उपाय यहां…

करें ये 3 उपाए

  • इस दिन तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दें और उसकी रोजाना पूजा करें, जिससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी की पूजा से भक्तों के जीवन में समृद्धि आती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप नौकरी की तलाश में है तो इस दिन अवश्य ही घी से तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इसके अलावा, आप रोज सुबह और शाम दीपक जला सकते हैं, जिससे आपकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
  • इस दिन सुहागिन औरतें तुलसी की विशेष पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि तुलसी दिवस के दिन भगवान विष्णु को चंदन का टीका लगाने और मां लक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाने से दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मीठास आती है।

इस दिन क्या करना चाहिए?

  • पूजा के दौरान जल, दूध, गंगाजल, चावल, फूल, दीपक, धूप, नैवेद्य आदि चढ़ाएं।
  • तुलसी के पौधे की सजावट करें।
  • इस दिन अवश्य दान करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews