धनतेरस पर करें मां लक्ष्मी से जुड़ा ये गुप्त उपाय, धन की कमी होगी दूर, हो जाएंगे मालामाल

Dhanteras

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में दीपावली के पर्व का काफी महत्व होता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजन अर्चन की जाती है। व्यक्ति चाहता है कि उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे ताकि उसका जीवन सुख और समृद्धि से भरा रहे। यही कारण है कि धनतेरस पर विशेष तौर पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजन अर्चन की जाती है क्योंकि यह सुख समृद्धि और ज्ञान के देवता हैं।

अगर आप अपने जीवन में सौभाग्य का आगमन चाहते हैं और यह इच्छा रखते हैं कि आपको कभी भी धन संबंधी या किसी अन्य तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े तो आप माता लक्ष्मी से जुड़े कुछ खास उपाय कर सकते हैं जो आपको जीवन भर सुखी रखेंगे। धनतेरस पर किए गए उपाय विशेष फलदायी है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

करें विशेष पूजन

आज धनतेरस का विशेष दिन है और इसी के साथ शुक्रवार भी है जिसका संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। इस दिन अष्ट लक्ष्मी की पूजन की जाती है तो धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक व्यक्ति को कई तरह के लाभ होते हैं। पूजन को मध्य रात्रि में किया जाता है और इस समय कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना काफी शुभ माना गया है। जब आप यह पाठ कर रहे हो तब इस बात का ध्यान रखें की पूजा में किसी भी तरह का विघ्न नहीं आना चाहिए। लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें गुलाब के फूल अर्पित करने के साथ ही सफेद रंग की वस्तु का भोग लगाएं इससे वह प्रसन्न होंगी और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगी।

इस मंत्र का करें जाप

आप माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हो तो गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें ऐसा इसलिए क्योंकि माता को गुलाबी रंग काफी प्रिय होता है। वहीं पूजा करते समय अगर अष्ट लक्ष्मी मंत्र का जाप किया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं। इस मंत्र के प्रभाव से कभी भी व्यक्ति को बुरी आर्थिक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews