क्या आप भी पूजा में चढ़ाए गए फूलों को सूखने के बाद फेंक देते हैं, आज ही जान लें इसके उपाय, भगवान होंगे प्रसन्न

dry flowers

Dry Flowers Uses: सनातन धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है। हर घर में रोजाना पूजा पाठ की जाती है। फूलों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए पूजा के दौरान भक्तजन फुल जरूर चढ़ाते हैं। हर देवी देवताओं का अपना पसंदीदा फूल अलग-अलग है। लेकिन लोग अक्सर चढ़ाए हुए फूल जब सुख जाते हैं तो उन्हें फेंक देते हैं। शायद आपने कभी सोचा नहीं होगा लेकिन भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूल सूखने के बाद बहुत काम आ सकते हैं। सूखे हुए फूलों को फेंकने की वजह उनका अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ आज हम जानेंगे कि भगवान को चढ़ाए गए फूल जब सुख जाते हैं तो उनका कैसे इस्तेमाल करें।

सूखे हुए फूलों को कैसे इस्तेमाल करें

गार्डनिंग में करें इस्तेमाल

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो आप इस तरह से सूखे हुए फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने गार्डन में सूखे हुए फूलों का खाद बनाकर फूल, पौधे या सब्जियों के गमले में डाल सकते हैं। ऐसा करने से सूखे हुए फूल वेस्ट नहीं जाएंगे ना ही फूलों का अपमान होगा। इसके अलावा गार्डन हरा भरा दिखेगा।

बरकत के लिए करें ये उपाय

ऐसा कहा जाता है की माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु पर चढ़ाए गए फूलों को या फिर जब भी आप मंदिर जाते हैं और वहां से जो भी फूल आपको मिलते हैं उन्हें सूखने के बाद लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है, कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है।

गेंदे और गुलाब के फूल का इस्तेमाल

भगवान को चढ़ाया हुआ गेंदे और गुलाब के फूल को सूखने के बाद आप चाहे तो इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण कर सकते हैं या फिर भोजन में मिलाकर भी ग्रहण कर सकते हैं यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है इससे भोजन का स्वाद भी बढ़ जाता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews