करोड़पति बनने का सपना? जहां ज्ञान है, वहीं धन बरसेगा, मां सरस्वती के साथ आती हैं मां लक्ष्मी

Maa Saraswati: हर कोई जीवन में धन-संपत्ति और समृद्धि चाहता है, लेकिन क्या केवल धन की कामना करने से यह संभव है? हिंदू शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी वहां निवास करती हैं, जहां पहले मां सरस्वती का वास होता है। यानी, जहां ज्ञान, बुद्धि और सीखने की ललक होती है, वहीं असली धन और सफलता आती है।
Maa Saraswati

Maa Saraswati: हर व्यक्ति की यही चाहत होती है कि उसे अपनी ज़िंदगी में सफलता मिले और ख़ूब धन संपत्ति मिले। करोड़पति बनने का सपना हर किसी आँखों में होता है, लेकिन क्या सिर्फ़ सपने देखने से धन प्राप्त हो जाता है? शायद नहीं, क्योंकि अगर ऐसा होता तो दुनिया का हर एक व्यक्ति करोड़पति होता। सबसे पहले तो हर इंसान को यह बात समझने की आवश्यकता है कि धन और समृद्धि का रास्ता ज्ञान से होकर गुज़रता है, अगर हम माँ लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो हमें पहले माँ सरस्वती को प्रसन्न करना होगा।

ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में माँ सरस्वती होती है, उस घर में माँ लक्ष्मी खुदबखुद चलकर आती है। यानी जिस घर में पढ़ाई लिखाई, ज्ञान, विद्या और बुद्धि को महत्व दिया जाता है उस घर में ख़ूब सारा पैसा भी आता है। यह धारणा केवल आध्यात्मिक नहीं है, बल्कि पूरी तरह व्यवहारिक भी है। इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने ध्यान को अपनाया है वहीं लोग जीवन में सफल हुए हैं और अमीर व्यक्ति बने हैं।

माँ सरस्वती के बिना माँ लक्ष्मी की कृपा क्यों अधूरी है?

  1. मान लीजिए कि अगर किसी व्यक्ति के पास करोड़ों रुपये भी हो, लेकिन उसे धन का सही निवेश ना आता हो, उसे नहीं मालूम ना हो कि धन का उपयोग कैसे करें, तो वह जल्द ही कंगाल हो सकता है। इसलिए ज्ञान होना बेहद ज़रूरी है ताकि धन का सही उपयोग किया जा सके।
  2. अगर कोई व्यक्ति आज ज़्यादा पैसा कमा भी रहा है तो ज़रूरी नहीं है कि उसके पास हमेशा पैसा रहे, क्योंकि पैसों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन अगर उसके पास ज्ञान है, उसके पास कौशल है, तो ये चीज़ कोई भी नहीं छीन सकता और वह अपने कौशल और ज्ञान के चलते और पैसा कमा सकता है।
  3. अमीर बनने के लिए और करोड़ों पैसे कमाने के लिए सिर्फ़ भाग्य के भरोसे बैठना या फिर दिन रात माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करना ही काफ़ी नहीं है बल्कि, अमीर बनने के लिए मेहनत, हुनर सही दिशा में प्रयास करने की सफलता है। इसलिए कहा जाता है कि माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज़रूरी है कि पहले हम माँ सरस्वती को प्रसन्न करें।

कैसे पाएँ माँ सरस्वती की कृपा?

  • नई-नई चीज़ों को सीखने में ध्यान लगाएं। कॉपी और किताबों की इज़्ज़त करें। अपने कौशल को बढ़ाने पर ध्यान दें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी शॉर्टकट ज़्यादा समय तक टिकता नहीं है। सफलता पाने के लिए मेहनत करना अति आवश्यक है।
  • व्यर्थ ख़र्च करने से बचें। कमाए गए पैसों का सही उपयोग और निवेश करना सीखें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews