जनवरी में कब है एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

एकादशी का व्रत करने का खास महत्व माना गया है। आज हम आपको जनवरी में आने वाली इस तिथि की जानकारी देते हैं। चलिए ये भी जान लेते हैं कि इसका पारण कब किया जाएगा।
Ekadashi 2026

एकादशी की तिथि कहां हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। श्री हरि विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन शुभ कहा जाता है। ऐसा कहते हैं कि जो जातक यह व्रत करता है उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। यह सुख समृद्धि में वृद्धि करता है।

एकादशी पर व्रत करने के अलावा व्यक्ति को दान भी करना चाहिए। दान धर्म करने से उसे धन की प्राप्ति होती है और सारे संकट दूर हो जाते हैं। चलिए आज हम आपको यह बता देते हैं कि जनवरी के महीने में एकादशी कब आ रही है और उसके शुभ मुहूर्त क्या है।

कब ही शटतिला एकादशी

वैदिक पंचांग के मुताबिक माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 13 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 14 जनवरी की शाम 5:52 पर होगा। एक दिन व्रत शुरू किया जाएगा और दूसरे दिन इसका पारण होगा। जो लोग एकादशी का व्रत कर रहे हैं। वह 15 जनवरी के सुबह 7:15 से 9:21 तक इसका पारण कर सकते हैं।

कब है जया एकादशी

माघ माह के शुक्ल पक्ष की ये एकादशी 28 जनवरी को दोपहर 4:35 पर शुरू होगी। इसका समापन 29 जनवरी दोपहर 1:55 पर होगा। व्रत करने वाला व्यक्ति इसका पारण 30 जनवरी को कर सकता है। द्वादशी तिथि पर पारण का समय सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक है।

ध्यान रखें ये नियम

  • एकादशी के दिन व्यक्ति को अपने घर और मंदिर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और चावल भी नहीं खाना चाहिए।
  • अन्न और धन सहित जितना सामर्थ्य हो उतना दान जरूर करें।
  • भगवान विष्णु की पूजन करते समय उनके भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। इसके बिना उनका भोग अधूरा माना गया है।
  • इतना याद रखें कि एकादशी के व्रत का पारण हमेशा द्वादशी पर किया जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews