सभी परेशानियां होंगी जड़ से खत्म, मंगलवार के दिन करें यह काम

मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी और मंगल ग्रह की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय और पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां जड़ से खत्म हो सकती हैं.
Mangalwar Upay

Mangalwar Upay: मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान जी को समर्पित होता है और इसी दिन राम भक्त अनुमान जी की पूजा की जाती है, हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है यानी हनुमान जी बातों के सभी संकटों को हर लेते हैं.

न सिर्फ़ मंगलवार बल्कि शनिवार का दिन भी भगवान हनुमान जी को अत्यंत प्रिय माना जाता है. यही कारण है कि इन दोनों दिनों में हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. लोग विधि विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करते है, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और प्रार्थना करते हैं.

मंगलवार के दिन करें यह काम (Mangalwar Upay)

अगर आप भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय भी करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए कुछ ऐसे ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद पा सकते हैं.

बाधाओं को दूर करने के लिए

मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमानजी के मंदिर जाएं और उनकी प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं. इसके बाद हनुमान जी को चोला चढ़ाएं करें और लड्डुओं का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह उपाय बहुत ही आसान है और ऐसा करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं.

आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए

अगर आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं मेहनत करने के बाद भी आप को ज़्यादा पैसा नहीं मिलता है या फिर पैसा मिलने के बाद आपकी बात नहीं पाता है तो ऐसे में आप बंदरों को केले, चना या गुड खिला सकते हैं. अगर आप लगातार 11 मंगलवार तक यह उपाय करेंगे तो जल्द ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा.

बुरी नज़र से बचने के लिए

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके आस पास बुरी नज़र का साया है तो ऐसे में मंगलवार के दिन आटे में काले तिल और तेल मिलाकर एक रोटी बनाएँ, इस रोटी के ऊपर तेल और गुड लगाकर जिस व्यक्ति या बच्चे को नज़र लगी हो उसके ऊपर से 7 बार उतार लें. इसके बाद इस रोटी को किसी भेंस को खिला दें.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews