इन ट्रेंडी नामों पर करें बेटे का नामकरण, हर कोई करेगा तारीफ

घर में बच्चे का आगमन पूरे घर को खुशियों से कर देता है। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम कुछ खूबसूरत नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए जीवन में नन्हे मेहमान का आगमन उनके लिए नई सुबह की तरह होता है। सब कुछ बदल जाता है और हर काम बच्चों के हिसाब से किया जाने लगता है। माता-पिता अपना रूटीन भूल कर बच्चों के रूटीन के हिसाब से चलने लगते हैं। केवल पेरेंट्स ही नहीं बल्कि पूरा परिवार बच्चों में इस कदर घुलमिल मिल जाता है कि हर चीज उनके ही हिसाब से होती है।

घर में बच्चों के आगमन के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। इनमें से एक जिम्मेदारी बच्चों के लिए बेहतरीन नाम ढूंढने की भी होती है। आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए नाम तलाश कर रहे हैं, तो जाहिर सी बात है आपको ट्रेंडी और अर्थपूर्ण नाम चाहिए होगा। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट नाम बताते हैं, जिसपर नामकरण किया जा सकता है।

बेटे के लिए नाम (Baby Name)

अयांश

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। ईश्वर का तोहफा और रोशनी की पहली किरण इस नाम के अर्थ हैं।

निर्वेद

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। ईश्वर के खूबसूरत तोहफे को यही कहा जाता है।

शर्विल

बहुत ही ट्रेंडी और यूनिक नाम होगा जिस पर आप अपने बच्चों का नाम रख सकते हैं। भगवान कृष्ण को इसी नाम से पुकारा जाता है।

अविर

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। ताकतवर और शांति के लिए लड़ने वाले को यही कहते हैं।

श्रियांश

एक सुंदर नाम है जो आप बेटे को दे सकते हैं। माता लक्ष्मी का हिस्सा यही कहलाता है।

सात्विक

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ शांत होता है और यह भगवान शिव का एक नाम है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews