लाडली गुड़िया को दें फूलों से जुड़े सुंदर नाम, खुशियों की महक से भर जाएगा बेटी का जीवन

हर माता-पिता अपने बच्चों को खूबसूरत नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्ही गुड़िया आई है तो आप उसे कुछ खूबसूरत फूलों से प्रेरित नाम दे सकते हैं। चलिए ये नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।
Radha Rani baby name

हर माता-पिता के लिए उनकी बेटियां फूल की किसी कोमल कली की तरह होती हैं। जब घर में नन्ही परी का आगमन होता है तो उसका ध्यान किसी फूल की तरह ही रखा जाता है। उसकी हर दर्द को पूरा करने की कोशिश की जाती है ताकि हर दम उसके चेहरे पर खुशी देखने को मिले। केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरा परिवार बेटियों का बहुत ख्याल रखता है।

हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार का बहुत महत्व है और जब घर में नन्ही बेटी का आगमन होता है तो यही कहा जाता है की माता लक्ष्मी आई है। बच्चों के आगमन के बाद अलग-अलग स्टाइलिश और मॉडर्न नाम भी ढूंढे जाने लगते हैं। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप भी नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

फूलों पर नाम (Flower Baby Name)

हर माता पिता अपने बच्चों को मॉडर्न और स्टाइलिश नाम तो देना चाहते हैं लेकिन यह भी सोचते हैं कि उसका अर्थ अच्छा होना चाहिए। अगर आपने नन्ही गुड़िया का आगमन किया है तो आप सुंदर फूलों के नाम पर उसका नाम रख सकते हैं। चलिए हम आपको कुछ प्यार से नाम और उनके अर्थ बता देते हैं।

गुलिका

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम है जो आप अपनी नन्ही बेटी को दे सकते हैं। यह गुल शब्द से निकला हुआ नाम है जिसका अर्थ फूल होता है। यह आपकी बच्ची को प्यार और कोमल व्यक्तित्व देगा।

मल्लिका

यह भी एक प्यारा नाम है जो आप नन्हे मेहमान के लिए चुन सकते हैं। चमेली के फूल को संस्कृत में मल्लिका कहा जाता है। यह बहुत ही मीठी खुशबू वाला फूल है, जिससे जुड़ा नाम है जो आपकी बच्ची को सादगी से भरा व्यक्तित्व देगा।

जूही

अगर कोई छोटा और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। चमेली के फूल को इस नाम से भी पुकारा जाता है। यह छोटा लेकिन सुगंधित फूल है जो आपकी बच्ची की जिंदगी को खुशियों की खुशबू से भर देगा।

कुमुद

यह खूबसूरत नाम भी आप लाडली बिटिया को दे सकते हैं। रात में खुलने वाला वाटर लिली इसी नाम से पहचाना जाता है। शांति और पवित्रता से जुड़ा ये नाम आपकी बच्ची को अद्भुत व्यक्तित्व देगा।

परिज़ाद

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली गुड़िया को दे सकते हैं। इसका सीधा संबंध परियों से होता है। यह फारसी भाषा से लिया गया नाम है जिसका अर्थ परी की तरह या फूल की तरह सुंदर होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews