Astro Tips: खाना बनाते समय कर लें ये 4 काम, बनी रहेगी बरकत, नहीं होगी धन की कमी

हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशहाली और तरक्की चाहता है। आज हम आपको चार ऐसे उपाय बताते हैं जो आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनाकर रखेंगे।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि और ऐश्वर्या की कामना करता है। वो ये चाहता है कि उसका जीवन खुशियों और खुशहाली से भरा रहे। अपने और अपने परिवार की खुशी के लिए वह हर चीज करने की कोशिश करता है। हर व्यक्ति अपने घर परिवार को खुश रखने के लिए मेहनत तो जरूर करता है लेकिन अगर वह कुछ छोटे-छोटे ज्योतिष उपाय अपना ले तो उसकी खुशी बढ़ सकती है।

हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी महत्व दिया गया है। कोई भी काम करने से पहले ज्योतिष के मुताबिक पूजन, पाठ, मुहूर्त जरूर देखे और किए जाते हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसे छोटे-छोटे से उपाय बताए गए हैं जिन्हें अगर अपना लिया जाए तो व्यक्ति कभी भी परेशानियों में नहीं आता है। आज हम आपको चार ऐसे काम बताते हैं जिन्हें अगर आपने खाना बनाते समय कर लिया तो आपके घर में कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होगी और हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।

पूर्व दिशा का ध्यान

यह याद रखें कि आप जब भी खाना बना रहे हैं तो आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। व्यक्ति पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाता है तो घर में हमेशा सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसका असर परिवार की सेहत पर भी होता है और सभी लोग स्वस्थ रहते हैं। इस दिशा की ओर मुख करके बनाया गया भोजन शुद्ध होता है।

माता अन्नपूर्णा की पूजा

माता अन्नपूर्णा को धन-धान्य की देवी कहा गया है। वही हैं जो हर व्यक्ति के घर में अन्न की पूर्ति करती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहे तो किचन में अन्नपूर्णा माता की तस्वीर जरूर रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और कभी भी अन्न की कमी नहीं होती।

पवित्र रखें मन

खाना बनाते समय हर व्यक्ति को पवित्रता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पवित्रता केवल तन से नहीं बल्कि मन से भी होनी चाहिए। नकारात्मकता और गंदगी से बनाया भजन कभी भी स्वादिष्ट नहीं बनता और यह सेहत पर असर डालने का काम करता है। अगर आप तन और मन की सुंदरता के साथ भोजन नहीं बनाएंगे, तो बीमारियों का शिकार हो सकते हैं और जीवन पर नकारात्मक असर हो सकता है।

गाय की रोटी

जब आप खाना बनाते हैं, तब सबसे पहले गाय की रोटी बनाना चाहिए। अगर सबसे पहले गाय को रोटी खिलाई जाती है तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। गाय को वैसे भी हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। ऐसे में सबसे पहले गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews