पैसों की क़िल्लत को दूर करने के लिए रविवार को अपनाएं ये उपाय, सूर्यदेव की बनी रहेगी कृपा

पैसों की तंगी से परेशान हैं? जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना हर कोई कभी न कभी करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए रविवार का दिन बेहद खास हो सकता है?
Ravivar Upay

हिन्दू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है. सूर्यदेव को नवग्रहों का राजा कहा जाता है और उनकी उपासना से जीवन की अनेक समस्याएं दूर हो सकती है.

अगर आप धन से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो रविवार के दिन किये गए कुछ विशेष उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

रविवार को अपनाएं ये उपाय (Ravivar Upay)

यदि रविवार को आप धन संबंधी किसी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो सबसे पहले गौ माता का पूजन अवश्य करें और उन्हें चारा खिलाएं.

ऐसा करने से भगवान सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है और आपके सब कार्यों में सफलता मिलती है. गौमाता को पूजन करने से जीवन में शुभता और समृद्धि का संचार होता है.

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए रविवार के दिन एक ताँबे के पात्र में जल भरकर उसमें कुमकुम मिलाएँ और इस जल को बरगद के पेड़ की जड़ में अर्पित करें.

हर रविवार को यह उपाय करने से धन की समस्या धीरे धीरे ख़त्म हो जाती है और जीवन में आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

धन वृद्धि के लिए

धन वृद्धि के लिए रविवार की रात को सोने से पहले अपने सिरहाने एक गिलास दूध रखें. अगले दिन यानी सोमवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और दूध को किसी बबूल के पेड़ में अर्पित कर दें.

यह उपाय न केवल धन की वृद्धि करता है बल्कि आपकी आय में स्थिरता और बचत के मार्ग भी प्रशस्त करता है.

जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए

रविवार के दिन भगवान सूर्य की आराधना करना बहुत ही शुभ माना जाता है इसके अलावा आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं.

आप भगवान सूर्यदेव के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए

रविवार को एक पीले और चमकीले कपड़े में शुद्ध कस्तूरी को लपेटकर तिजोरी में रखना बहुत ही अच्छा उपाय माना जाता है , इस उपाय को करने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है. तिजोरी में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जिससे धन का आगमन निरंतर बना रहता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews