Stress से बचने के लिए वास्तु शास्त्र के इन नियमों का करें पालन, होंगे तनावमुक्त

Stress से बचने के लिए वास्तु शास्त्र के इन नियमों का करें पालन, होंगे तनावमुक्त

Vastu Tips For Stress : आजकल की दौड़ती भागती लाइफ में ज्यादातर लोग स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं। जिसके कारण उनका स्वभाव चिड़चिड़ा और अजीब सा हो जाता है। जिसके कारण फैमिली, फ्रैंड्स के साथ भी खटपट चलती रहती है। कई बार लोगों को परिवार की चिंता होती है, कई बार ऑफिस में किसी के साथ अनबन होने से माइंड स्ट्रेस में आ जाता है। जिससे लोग तनाव में आ जाते हैं और फिर धीरे-धीरे डिप्रेसन का शिकार हो जाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में इससे बचाव के भी उपाए हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको विस्तार से इन उपायों की जानकारी देते हैं…

Vastu tips

इस दिशा में सिर रखकर ना सोएं

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है। इसलिए सोते समय सही दिशा में सिर रखकर सोने की सलाह दी जाती है। इसका उद्देश्य व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम करना होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण और पूर्व दिशा में सोने से व्यक्ति को शांति, सुख और आराम मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे उच्च रक्तचाप, नींद की कमी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कमरा में ना रखें ये सामान

वास्तु शास्त्र में सोने के कमरा की सजावट में खास ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, कमरे में शीशा या ड्रेसिंग टेबल नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। यदि आपके पास जगह की कमी है तो आप सोते समय इसे पर्दे से ढककर रख सकते हैं जिससे उनकी ऊर्जा प्रभावित न हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रुम में टीवी लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह चिंता और मानसिक बेचैनी का कारण बन सकता है।

दरवाजे को लेकर रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो दरवाजे एक-दूसरे के सामने होने पर यह घर की ऊर्जा और सुख-शांति को प्रभावित कर सकते हैं। जिससे आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए घर बनाते समय या खरीदते समय इन बातों का खास ख्याल रखें।

आंगन को रखें साफ

वास्तु शास्त्र में घर के आंगन आदि की सजावट का महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आंगन को रोजाना साफ करना चाहिए ताकि पूरे घर में स्वच्छता बनी रहे। जिससे पॉजिटिव ऊर्जा का एहसास हो।

टूटी या चटकी चीजें ना रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी या चटकी हुई चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे मानसिक तनाव की स्थिति बनती है। ऐसे में आपके आपसी रिश्ते में भी कलह होने की संभावना होती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews