तरक्की पाने के लिए प्रेमानंद महाराज की ये बातें अपनाएं, शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) जी की शिक्षाएं जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अद्भुत तरीका हैं. उनका विश्वास है कि अगर हम कुछ महत्वपूर्ण बातों को अपनाएं, तो सफलता के रास्ते खुद ब खुद खुल जाते हैं.
Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) जी एक प्रसिद्ध धार्मिक गुरू और आध्यात्मिक शिक्षक हैं, जिनकी शिक्षाएं लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल होती रहती है, जिससे न सिर्फ़ बड़े बल्कि छोटे बच्चे भी प्रेरित होते हैं.

प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन न केवल मानसिक शांति देते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाने में मदद करते हैं. प्रेमानंद महाराज जी के पास लोग अपने मन की उलझन सुलझाने के लिए आते हैं. उनके द्वारा बताए गए सवाल और प्रभावशाली उपाय अपनाकर व्यक्ति अपनी आदतों और जीवनशैली में सुधार कर सकता है.

ब्रह्म मुहूर्त में उठने का फ़ायदा (Premanand Maharaj)

3:30 से 5:30 के बिच उठें

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठना जीवन के लिए बहुत लाभकारी होता है. यह समय सुबह साढ़े तीन बजे से साढ़े 5 बजे के बीच होता है. अगर कोई भी व्यक्ति इस समय उठता है, शरीर और मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यदि व्यक्ति भगवान का भजन, ध्यान और प्रार्थना करता है, तो उससे आंतरिक शांति मिलती है.

मिलेगा भगवान का आशीर्वाद

प्रेमानंद महाराज जी बताते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने से भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. जिससे व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है. यह समय आत्मिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित करने के लिए आदर्श समय माना जाता है.

प्रेमानंद महाराज जी बताते हैं, कि जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको उस समय थोड़ा बुरा लग सकता है, आपका मन थोड़ा और सोने का कर सकता है. लेकिन जब आप जल्दी उठ जाएंगे तब आपको महसूस होगा कि आप दिन भर कितना एनर्जेटिक महसूस कर रहे हैं. आपका वह दिन अलग ही ख़ुशहाल होगा.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews