Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी आज, करें 5 खास उपाय, चमकेगा भाग्य, होगा धनलाभ, बप्पा हर लेंगे सारे कष्ट

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी आज, करें 5 खास उपाय, चमकेगा भाग्य, होगा धनलाभ, बप्पा हर लेंगे सारे कष्ट

Ganesh Chaturthi 2023: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। गणेश उत्सव का शुभारंभ 19 सितंबर यानि आज से हो चुका है। आज गणेश चतुर्थी है। पूरे 10 दिन धूम-धाम से प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश की पूरा-अर्चना की जाती है। करीब 300 वर्षों बाद ब्रह्म योग और शुक्ल योग के दुर्लभ संयोग में बप्पा की पूजा हो रही है। गणेश चतुर्थी के दिन कुछ उपायों को करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और कष्ट दूर होते हैं। आइए एक नजर इन उपायों पर डालें-

परिवार की खुशहाली के लिए करें ये उपाय

गणेश चतुर्थी के दिन गणेश यंत्र की स्थापना जरूर करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। घर से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल बना रहता है।

आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

इस दिन बप्पा को गुड़ और घी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धन लाभ के योग बनते हैं। आप गाय को भी घी और गुड़ खिला सकते हैं।

दूर होंगे सारे कष्ट, मिलेगी सफलता

जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए दूर्वा आपके काम आ सकता है। गणेश चतुर्थी के दिन दूर्वा की 11 गांठ बना लें। इसे गजानन के माथे से लगाकर चरणों में अर्पित करें। अब बप्पा को फूल, दीप, गंध, मिठाई धूप इत्यादि अर्पित करें। ऐसा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सफलता के द्वार खुलते हैं।

मदार का फूल अर्पित करें

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मदार का फूल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मदार के फूलों से बनी माला बप्पा को जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

अच्छी सेहत के लिए

बप्पा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने पद्मासन में बैठ जाएं। अब हल्द मिलकर थोड़ा हवन कर लें। ऐसा करने से सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। परिवार के सदस्य निरोग रहते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो मन्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews