कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की विधिविधान से स्थापना की जाती है। चलिए आपको बता देते हैं कि गणेश चतुर्थी कब है और आपको कैसे पूजन करनी है।
Ganesh Chaturthi 2025

16 अगस्त को धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार देश भर में मनाया गया। कन्हैया का स्वागत करने के बाद अब लोगों को गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार है। हर साल गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश के जन्मदिन के उपलक्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ 10 दिनों तक त्यौहार मनाया जाता है। इस दौरान घर, दफ्तरों और पांडालों में गणेश मूर्ति स्थापित की जाती है।

हर साल गणेश चतुर्थी पर बड़े उल्लास के साथ भक्त बप्पा का स्वागत करते हैं। 10 दिनों तक पूजन करने के बाद अनंत चतुर्दशी पर उन्हें विदा किया जाता है। अगर आप भी बप्पा के आगमन के इंतजार में है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं।

कब है गणेश चतुर्थी 2025 (Ganesh Chaturthi 2025)

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि इस साल 26 अगस्त दोपहर 1:54 मिनिट से शुरू होगी। 27 अगस्त दोपहर 3:44 पर इसका समापन होगा। पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी और इस दिन गणेश स्थापना होगी।

पूजन का मुहूर्त

भगवान गणेश को स्थापित करने का सबसे शुभ समय मध्याह्न माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि श्री गणेश का जन्म इसी समय हुआ था। 27 अगस्त को आप 11:05 से 1:40 तक बप्पा की स्थापना कर सकते हैं।

कैसे करें पूजन

  • गणेश जी को घर पर लाने से पहले पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ करें। फूल रंगोली और अन्य सजावटी चीजें लगाएं।
  • शुभ मुहूर्त देखकर एक वेदी पर बप्पा की प्रतिमा स्थापित करें।
  • इस वेदी लाल या पीले रंग का वस्त्र जरूर बिछाएं।
  • पूजन शुरू करने से पूर्व अपने हाथ में जल, फूल और चावल लेकर व्रत का संकल्प करें।
  • सबसे पहले श्री गणेश का आवाह्न करें और मूर्ति का पंचामृत स्नान करवाएं। स्नान के बाद नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं।
  • अब आपको बप्पा को उनके प्रिय लड्डू और मोदक का भोग लगाना है।
  • उन्हें दूर्वा, सिंदूर और लाल फूल अर्पित करना ना भूलें।
  • अंत में श्री गणेश की पूरे परिवार के साथ आरती करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews