कौन-सी धातु की गणपति मूर्ति घर में लाएंगे तो बढ़ेगी धन-समृद्धि और दूर होंगे संकट

गणेश चतुर्थी 2025 की तैयारियां देशभर में शुरू हो चुकी हैं। हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि पर बप्पा का आगमन होता है और पूरे 10 दिन तक घर-घर में उत्सव की धूम रहती है। ऐसे में सबसे बड़ी दुविधा यह रहती है कि गणपति की मूर्ति किस धातु की खरीदी जाए जिससे घर में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहे।
Ganesh Chaturthi 2025

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में साफ तौर पर बताया गया है कि गणेश जी की मूर्ति की धातु का चुनाव व्यक्ति की किस्मत और जीवन पर गहरा असर डालता है। अलग-अलग धातु की गणपति प्रतिमा अलग-अलग फल देती है।

अगर आप चाहते हैं कि बप्पा के आगमन के साथ आपके जीवन में सुख-समृद्धि, धन लाभ और शांति का वास हो तो मूर्ति खरीदते समय धातु का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।

गणेश चतुर्थी 2025 पर किस धातु की मूर्ति लाना है शुभ?

1. चांदी की गणपति मूर्ति

गणेश चतुर्थी पर चांदी की गणपति मूर्ति घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, चांदी चंद्रमा का प्रतीक है और घर में शांति, समृद्धि और वैभव लाती है। माना जाता है कि चांदी की प्रतिमा रखने से परिवार में धन की वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी कभी पास नहीं आती। यही कारण है कि कई लोग बप्पा की चांदी की छोटी मूर्ति भी अपने पर्स या लॉकर में रखते हैं।

2. पीतल की गणपति प्रतिमा

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्वास्थ्य, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे तो पीतल की गणपति प्रतिमा आपके लिए शुभ होगी। वास्तु शास्त्र में पीतल की मूर्ति को घर में ऊर्जा संतुलन के लिए उत्तम बताया गया है। माना जाता है कि पीतल की गणपति की स्थापना से ग्रहदोष शांत होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है। यही वजह है कि महाराष्ट्र और उत्तर भारत में पीतल की गणपति मूर्तियां काफी लोकप्रिय हैं।

3. तांबे की गणपति प्रतिमा

तांबा सूर्य का धातु माना जाता है और गणेश जी की तांबे की मूर्ति घर में रखने से व्यक्ति को उन्नति, आत्मविश्वास और सफलता प्राप्त होती है। यह धातु घर में सकारात्मक तरंगें बढ़ाती है और करियर व व्यापार में तरक्की दिलाती है। ज्योतिष में कहा गया है कि अगर छात्र या नौकरीपेशा लोग गणेश चतुर्थी पर तांबे की गणपति मूर्ति स्थापित करें तो उनके लिए नई राहें खुल सकती हैं और बाधाएं दूर हो सकती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews