गणेश विसर्जन के समय इन बातों का रखें ध्यान, घर में बनी रहेगी बप्पा की कृपा

गणेश चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। चलिए आपको इस दौरान ध्यान रखने वाले कुछ बातें बता देते हैं।
भोपाल में अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन जुलूस पर रहेगी इस तरह की यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जरा ध्यान दें

10 दिनी गणेश उत्सव का आज छठा दिन है और देशभर के अलग-अलग शहरों में गणपति बप्पा मोरिया की धूम मची हुई है। लोगों ने अपने घरों और पंडाल में गणपति बप्पा की छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमा स्थापित की है। अनंत चतुर्दशी के दिन सभी बप्पा को विदा करेंगे। इस दिन विधि विधान और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गणेश जी का विसर्जन किया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं की माने तो अगर विधि विधान से भगवान गणेश की पूजन कर उनका विसर्जन किया जाए तो शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इस बार जब आप अपने गणपति बप्पा को विदा करने जाएंगे तब कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखें। इससे आपको गणेश जी का आशीर्वाद मिलेगा और घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी। चलिए विसर्जन से जुड़े नियम जान लेते हैं।

अनंत चतुर्दशी का मुहूर्त (Ganesh Visarjan)

सबसे पहले बात करते हैं अनंत चतुर्दशी के मुहूर्त की। यह पर 6 सितंबर को मनाया जाने वाला है। भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर को रात 3:12 पर होगी। इसका समापन 7 दिसंबर को रात 1:41 पर होगा।

अगर आप मुहूर्त के मुताबिक पूजन और विसर्जन करना चाहते हैं तो सुबह 7:36 से 9:10 बजे। दोपहर में 12:19 से 5:02, संध्या काल में 6:37 से 8:02, रात्रि कल में 9:28 से 1:45 तक विसर्जन किया जा सकता है।

इन नियमों का ध्यान रखें

  • गणेश विसर्जन के दौरान आपको शुभ मुहूर्त में ही भगवान की पूजन अर्चन करना है।
  • इस दिन देसी घी का दीपक जलाएं, मंत्रों का जाप करें और आरती करें।
  • बप्पा को फल और मोदक का भोग लगाकर सुख शांति की प्राप्ति की कामना करें।
  • अब आपको एक टब में जल भरकर गंगाजल और फूल डालने हैं।
  • अब गणपति बप्पा से जाने अनजाने में हुई गलती क्याफी मांगे।
  • उसके बाद आपको गणपति बप्पा का विसर्जन करना है।
  • इतना याद रखें कि उस समय आपको काले रंग के कपड़े पहनना है।
  • गणेश विसर्जन की मिट्टी और जल को पेड़ पौधों में डाल दें।
  • इस दौरान आपको ना किसी से बाद में बात करना है और ना ही गलत सोचना है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews