कौन है झूठा और कौन सच्चा? गरूड़ पुराण की ये बातें खोलेंगी राज

गरूड़ पुराण में जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई है। इसमें झूठे और सच्चे व्यक्ति की पहचान करने के कुछ ख़ास लक्षणों के बारे में ज़िक्र किया गया है, अगर आप भी जानना चाहते हैं की जीवन में कौन सा इंसान सही है और कौन सा ग़लत तो आपको भी यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Garud Purana

गरूड़ पुराण (Garuda Purana) को हिंदू धर्म के प्रमुख 18 पुराणों में एक और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें मृत्यु के बाद आत्मा की गति से लेकर धर्म, और आचरण तक का हर एक विषय विस्तार से समझाया गया है। यही कारण है कि इसी केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन का असली दर्पण भी माना जाता है, इस ग्रंथ में व्यक्ति की उन लक्षणों के बारे में भी ज़िक्र किया गया है जिन्हें अक्सर हर इंसान नज़रअंदाज़ करता है।

इस पुराण में बताया गया है कि इंसान का स्वभाव और आदतों को देखकर उसके चरित्र के बारे में कैसे पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इस बात का भी इसमें ज़िक्र किया गया है कि आपकी से एक इंसान को पहचान सकते है कि वह झूठ बोल रहा है या फिर सच। आपको बता दें ये बातें आज भी उतनी ही रोमांचक है जितनी कि सदियों पहले हुआ करती थी। आज भी लोग गरुड़ पुराण में लिखी हुई बातों को जानने में उतने ही उत्साहित होते हैं जितने कि पहले हुआ करते थे।

झूठे व्यक्ति की पहचान कैसे करें?

आँखों का संपर्क टालना

गरूड़ पुराण में कहा गया है कि जो व्यक्ति अक्सर आंखें मिलाने से बचता है। जो व्यक्ति झूठ बोल रहा है वह कभी भी आँखों में आँखें डालकर बातें नहीं कर पाता। वह बातचीत करने के दौरान बार बार अपनी नज़रों को इधर उधर घुमाता है। चेहरे के हाव भाव भी अस्थिर नज़र आते हैं।

बार बार क़सम खाना

अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों की आदत होती है बार बार क़सम खाने की। अगर आप सच बोल रहे हैं तो आपको बात बात पर क़सम खाने की आवश्यकता नहीं है, जो व्यक्ति झूठ बोलता है उसे ही बार बार शपथ लेने की ज़रूरत पड़ती है। अक्सर व्यक्ति अपनी बातों को सच साबित करने के लिए बार बार शपथ लेता है, इस तरह का व्यक्ति सच से ज़्यादा झूठ बोलने पर भरोसा लगता है।

वह बार में असंगति

झूठे व्यक्ति की बातों और कामों में मेल नहीं होता है, यानी ये जैसा बोलते हैं वैसा बिलकुल भी नहीं करते हैं। इनकी बातें और काम बिलकुल अलग अलग होते हैं। इस तरह के लोग कभी भी अपना वादा निभाते नहीं है और वक़्त आने पर वादों से मुकर जाते हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा हैरान करने की बात यह है कि इन्हें अपने व्यवहार का अंदाज़ा होता ही नहीं है और ये अपने आपको सबसे सच्चा इंसान मानते हैं।

बना चढ़ाकर बात करना

अक्सर झूठे व्यक्ति बातों को सजाकर परोसना पसंद करते हैं। ये लोग अक्सर अपनी बातों को आकर्षक बनाने के लिए उन बातों को भी जोड़ देते हैं जो सच्ची होती ही नहीं है। ऐसा ये लोग इसलिए करते हैं ताकि इनकी बातें और भी ज़्यादा इंट्रेस्टिंग लगे और लोग सुनना पसंद करें। लेकिन जब इनकी बातों को गहराई से परखा जाए तो उसमें सच्चाई मिलती ही नहीं है।

सच्चे व्यक्ति की पहचान कैसे करें?

शांत स्वभाव

सच्चा व्यक्ति हर स्थिति में संयम बनाए रखता है, उसे इस बात का बख़ूबी अंदाज़ा होता है कि उसे किस जगह पर कितना बोलना है। वह क्रोध को भी आराम से संतुलित कर पाता है, अपनी बातों को सरल शब्दों में स्पष्ट करना ज़रूरी समझते हैं। उसे हर बात पर ज़्यादा बोलना, बढ़ा चढ़ाकर बोलना पसंद नहीं होता है।

आँखों में आत्मविश्वास

गरूड़ पुराण के अनुसार, सच्चा व्यक्ति कम बोलता है लेकिन उसकी आँखों में आत्मविश्वास साफ़ साफ़ झलकता है। वह आँखों में देखकर बात करना पसंद करता है, क्योंकि उसके पास छुपाने को कुछ भी नहीं होता है, वह जिस तरह की बातें करता है वह वैसा ही होता है। अक्सर देखा जाता है कि सच्चे व्यक्ति की आँखों में आत्मविश्वास होता है, वे कम और सच बोलना पसंद करते हैं।

वादों को निभाना

सच्ची व्यक्ति की एक और पहचान होती है कि ये लोग जैसा कहते हैं वैसा ही करते हैं। या फिर ऐसा भी कहा जाता है कि ये वही बातें करते हैं जिन्हें लगता है कि ये पूरा कर पाएंगे, बड़ी बड़ी बातों से ये लोग दूर रहते हैं, और जिस भी बात का ये वादा करते हैं उसे निभाने की पूरी कोशिश करते हैं और निभाते भी है। इनके कर्म और शब्द बिलकुल मेल खाते हैं।

झूठे और सच्चे व्यक्ति का जीवन पर प्रभाव

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी भी लंबी अवधि तक सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। वह अपने छल से लोगों को प्रभावित तो कर सकता है, लेकिन सत्य के आगे उसका झूठ ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता।

इसके विपरीत, सच्चा व्यक्ति धीरे-धीरे भले ही आगे बढ़े, लेकिन उसकी प्रतिष्ठा और विश्वास हमेशा कायम रहता है। समाज में ऐसे लोगों को सम्मान मिलता है और वे दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

आधुनिक जीवन में गरुड़ पुराण की प्रासंगिकता

आज की व्यस्त और प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में अक्सर हमें ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है जो अपने स्वार्थ के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। गरुड़ पुराण की बातें हमें यह समझने में मदद करती हैं कि किस पर भरोसा करना चाहिए और किससे दूरी बनाए रखनी चाहिए।

यह ग्रंथ हमें न केवल झूठे व्यक्ति से बचने की चेतावनी देता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि हमें खुद को हमेशा सत्य के मार्ग पर बनाए रखना चाहिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews