इस राशि के जातक भूलकर भी धारण ना करें सोना, पड़ सकता है ग्रहों का विपरीत प्रभाव

Gold wearing benefits

Gem Astrology: रत्न का हर व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध होता है। यह शरीर पर धारण करने वाले वह जेवर होते हैं जो हमारी कुंडली में बैठे ग्रहों को प्रभावित करने का काम करते हैं और उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्रह दशाओं के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में जब उतार-चढ़ाव भरी स्थिति बनती है, तो उनसे निपटारे के लिए रत्न को धारण किया जाता है, जिससे बुरे प्रभाव कम होते हैं।

राशि में ग्रहों की जो स्थिति बनती है उसके मुताबिक ही हमेशा रत्नों को धारण करना चाहिए, नहीं तो विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। सोना एक ऐसी वस्तु है जिसे लगभग हर व्यक्ति पहनना पसंद करता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह सभी को शुभ परिणाम दे। अगर सोना किसी व्यक्ति को न जमे तो उसे कई तरह के कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए स्वर्ण पहनना फलदायक नहीं होता। चलिए आज आपको बताते हैं कि किसे सोना धारण नहीं करना चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए सोना शुभ नहीं माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर यह लोग सोना पहनते हैं तो इन्हें जीवन में कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। अगर कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब है तो इन्हें सोने से दूर रहना चाहिए।

मिथुन

मिथुन राशि के जातक सोना ना ही पहने तो बेहतर होगा क्योंकि इससे उनके जीवन में परेशानियों का आगमन होगा। सोना धारण करने से इस राशि के व्यापारिक क्षेत्र के लोगों को भारी उतार-चढ़ाव देखना पड़ता है।

कन्या

सोने को धारण करना कन्या राशि के जातकों के लिए भी फलदायक नहीं होता। अगर यह सोना पहनते हैं तो कई तरह की परेशानियों से घिर जाते हैं, जिनसे बाहर निकलने के लिए इन्हें बहुत परेशान होना पड़ता है। इस राशि में गुरु ग्रह की स्थिति अगर खराब हो तो सोना बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए, यहां तक की खरीदना भी नहीं चाहिए।

वृषभ

वृषभ राशि के उन लोगों को सोना धारण नहीं करना चाहिए जिनकी कुंडली में गुरु की स्थिति ठीक नहीं चल रही हो। गुरु की उतार-चढ़ाव भरी स्थिति में अगर यह लोग सोना धारण करते हैं तो इन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यह आर्थिक नुकसान भी उठाते हैं। इसीलिए यह बेहतर होगा की वृषभ राशि के जातक सोना धारण करने से पहले अपनी कुंडली में ग्रह दशाओं को एक बार देख ले और उनकी स्थिति ठीक होने पर ही सोना पहने।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews