भाग्य के दरवाजे खोलता है ये चमत्कारी रत्न, धारण करने से मिलती है सुख-समृद्धि

Gem Astrology

Gem Astrology: रत्न हर व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। राशि से जुड़े रत्न धारण करने के बाद व्यक्ति के जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों धीरे-धीरे अनुकूल होने लगती है। यही कारण है कि रत्न शास्त्र में विभिन्न रत्नों का उल्लेख किया गया है और यह बताया गया है की राशि के अनुसार किसी जातक को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए और इससे कौन से अशुभ प्रभावों से दूर रहा जा सकता है।

रत्न न सिर्फ ग्रह दशाओं के विपरीत प्रभाव को कम करने का काम करते हैं, बल्कि यह ग्रह की स्थिति को मजबूत भी बनाते हैं। आज हम जिस रत्न के बारे में बात कर रहे हैं, वह तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है और अगर वह इसे धारण करेंगे तो उनके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि का वास बना रहेगा और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति नहीं बनेगी। चलिए ये यह रत्न कौन सा है यह जानते हैं और इसे कैसे धारण करना चाहिए यह भी आपको बताते हैं।

सफेद हीरा और जरकन

तुला राशि के जातकों का गृह स्वामी शुक्र होता है। इनके जीवन में जो भी प्रभाव पड़ता है वह शुक्र की कृपा से ही प्राप्त होता है। अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है, तो इसे मजबूत बनाने के लिए सफेद हीरा या फिर जरकन धारण किया जा सकता है। हीरा एक काफी महंगा रत्न है और अगर यदि आप इसे नहीं खरीद सकते हैं, तो इसकी जगह ओपल भी धारण किया जा सकता है। इसके प्रभाव से जातक को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन में आ रही समस्याओं से निदान मिलता है।

ऐसे करें धारण

तुला राशि के जातक यदि शुक्र ग्रह कमजोर होने के चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो उन्हें चांदी या प्लैटिनम की अंगूठी में एक रत्ती का हीरा या फिर इसकी जगह ओपल रत्न जड़वा कर शुक्रवार के दिन शुक्र देव का ध्यान करते हुए मध्य अंगुली में धारण करना चाहिए। धारण करने से पहले इसे एक बार भगवान के समक्ष रखकर पंच द्रव्यों से शुद्ध कर लें। इसे धारण करने के थोड़े ही ही दिनों में आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होने लगेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews