Gem Astrology: प्रेम संबंधों में सफलता दिलाता है ये शक्तिशाली रत्न, राहु-केतु दोष से मिलती है मुक्ति

Gem Astrology

Gem Astrology: हर व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से ग्रह नक्षत्र की स्थिति पर निर्भर करता है। कुंडली में मौजूद नौ ग्रह जिस तरह की चाल चलते हैं और योग बनाते हैं। वैसा ही प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

कई बार ग्रहों की स्थिति शुभ बनती है जो शुभ परिणाम देने का काम करती है। वहीं कई बार विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने से व्यक्ति को अपने जीवन में कहीं तरह के कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे रत्न बताए गए हैं, जिन्हें अगर धारण कर लिया जाए तो व्यक्ति को अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

ज्योतिष में हर परेशानी से जुड़े हुए रत्न का उल्लेख दिया गया है। आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं। जिसे उन जातकों को धारण करना चाहिए जो अपने प्रेम संबंधों में परेशानी का सामना कर रहे हैं।

धारण करें फिरोजा

जिन लोगों के प्रेम संबंध में समस्या बनी हुई है। बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड हो या फिर पति पत्नी अगर संबंधों में तनाव चल रहा है तो फिरोजा रत्न धारण करना चाहिए। यह गहरे नीले और आसमानी रंग का होता है और इसे पहनने से क्लेश दूर होते हैं।

कौन करें धारण

मीन और धनु राशि के लोगों को फिरोजा रत्न धारण करना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए लाभप्रद होता है। इस रत्न इस रत्न के प्रभाव से न सिर्फ संबंधों में सुधार आता है बल्कि यह बीमारियों को ठीक करने का काम भी करता है। जिन लोगों को दिल से संबंधित या आंखों से संबंधित परेशानी है, उन्हें ये धारण करना चाहिए।

होंगे ये लाभ

इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसे पहनने से व्यक्ति की बुरी नजर से भी रक्षा होती है। इससे राहु और केतु दोष से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews