रातों रात व्यक्ति की तकदीर बदल सकता है ये रत्न, यहां जानें फायदे और नुकसान

ratna shastra

Gem Astrology: ज्योतिष शास्त्र में हर व्यक्ति की कुंडली का अनुमान ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर लगाया जाता है। समय के साथ ग्रहों की दशा बदलती है, जो व्यक्ति का जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। कई ग्रहों का संयोग जीवन पर अशुभ प्रभाव डालता है। इस अशुभ प्रभाव को कम करने और ग्रह दोष को दूर करने के लिए ज्योतिष की प्रमुख शाखा रत्न शास्त्र में कई रत्नों का उल्लेख किया गया है।

इन रत्नों को धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन से ग्रह दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है और उनकी स्थिति भी मजबूत होती है। आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं, जिसे धारण करने से व्यक्ति की किस्मत पूरी तरह से बदल जाती है और उसके बुरे दिन अच्छे में बदल जाते हैं और वह रातों रात सफलता हासिल करने लगता है।

बहुत शुभ है नीलम

आपको बता दें कि नीलम एक बहुत ही शुभ रत्न है, जो व्यक्ति की तरक्की के मार्ग खोल देता है। मान्यताओं के मुताबिक इससे शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। हालांक, हर रत्न हर व्यक्ति को लाभदायक नहीं होता है इसलिए नुकसान और फायदे जान लेना बहुत जरूरी है।

कैसे दिखता है फायदा

जब व्यक्ति नीलम धारण करता है और अगर उसे उसका शुभ परिणाम मिल रहा है, तो वह जल्द ही तरक्की करने लगता है और कार्य क्षेत्र में उसे पदोन्नति भी मिलती है। अगर यह व्यापारी वर्ग के होते हैं तो इन्हें फायदा मिलने लगता है और लंबे समय से रुके हुए काम आसानी से होने लगते हैं। चारों ओर से खुशियों का आगमन होता है और घर परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण बना रहता है।

नुकसान होने के संकेत

नीलम धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह लेना आवश्यक है। अगर कोई जातक इसे धारण कर रहा है और यह उसे शुभ परिणाम नहीं दे रहा है तो कई तरह के संकेत देखने को मिलते हैं। ऐसे लोगों को व्यापारिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ता है। कार्य क्षेत्र में उनकी पदोन्नति में बाधा आती हो कई बार बात नौकरी पर भी पहुंच जाती है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ने लगता है और गृह क्लेश की स्थिति बनती है। इन लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो जाता है और चोट मोच की स्थिति भी बनती है।

कौन ना करे धारण

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृश्चिक, मीन, मेष, कर्क, सिंह, धनु, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को यह रत्न धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है और धन संबंधी नुकसान भी हो सकता है। यह जरूरी है कि ज्योतिष की सलाह लेने के बाद ही इसे धारण किया जाए।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews