Hindi News

लाल किताब के इन 9 उपायों से दूर करें ग्रह पीड़ा, रोगों का भी होगा निवारण

Written by:Ayushi Jain
Published:
लाल किताब के इन 9 उपायों से दूर करें ग्रह पीड़ा, रोगों का भी होगा निवारण

Lal Kitab Upay : लाल किताब का ज्योतिष शास्त्र में काफी ज्यादा महत्व बताया गया है। इस किताब में कई ऐसे उपाय दिए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन की परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। जी हां अगर आपके जीवन में काफी ज्यादा परेशानियां आ रही हैं या फिर आप कई रोगों से पीड़ित है। इसके लिए अब तक कई इलाज करवा चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है तो आप उनसे छुटकारा पाने के लिए और ग्रह पीड़ा शांत करने के लिए लाल किताब में दिए गए कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां ख़त्म होगी। साथ ही आप स्वस्थ और अच्छे हो जाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदल सकते हैं, तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में –

Lal Kitab के इन उपायों से दूर करें ग्रह पीड़ा और रोग

  • सूर्य के लिए गेंहू, गुड़ और तांबे का दान करना अच्छा माना जाता है। साथ ही रात को चूल्हे की अग्नि को दूध से बुझाया जाए तो ये भी सुबह फल देता है।
  • चन्द्रमा के लिए मोती, चावल और चीनी का दान उत्तम बताया गया है।
  • मंगल को शुभ करने के लिए देशी खांड और मसूर की दाल का दान करना अच्छा माना जाता है।
  • बुध के लिए किन्नर की सेवा और साबूत मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
  • गुरु के लिए चने की दाल, केसर और हल्दी का दान अच्छा बताया गया है।
  • शुक्र के लिए मंदिर में ज्वार, दही और हीरे का दान करना चाहिए।
  • शनिवार के दिन शनि देव के लिए लोहे और पीतल का दान अवश्य करें।
  • राहु को प्रसन्न करने के लिए जौ, गोमेद और सरसों का दान सही बताया गया है।
  • केतु के लिए गणेश जी की पूजा करे और शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए दी गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews