पैसा बचाने के मामले में एक्सपर्ट होती हैं इन तारीखों में जन्मी लडकियां, समझदारी से लेती हैं फैसला

numerology

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई तरह के खुलासे करती है। जिस तरह से ज्योतिष में राशियों के आधार पर व्यक्ति की भविष्य के बारे में जानकारी जुटाई जाती है उस तरह से अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर भविष्य की गणना होती है।

यहां व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को आपस में जोड़कर एक अंक निकाला जाता है जो मूलांक कहलाता है। यह मूलांक 1 से 9 तक होते हैं जिनका संबंध नौ ग्रहों से है। यही नवग्रह व्यक्ति के जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चलिए आज हम आपको उन तारीखों पर जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं जो पैसा बचाने के मामले में एक्सपर्ट कहलाती हैं।

जब कोई व्यक्ति जीवनसाथी की तलाश करने के लिए जाता है तो हमेशा यह चाहता है कि सामने वाला मेच्योर होना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बता रहे हैं जो स्वभाव से काफी मैच्योर होते हैं और सोच समझकर फैसला लेना अच्छी तरह से जानते हैं।

मूलांक 2

जिन लड़कियों का जन्म महीने की 2, 11 और 20 तारीख को हुआ है उनका मूलांक दो कहलाता है। आप इन तारीख के अंको को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उसका उत्तर दो ही मिलेगा यही वजह है कि इनका मूलांक 2 है।

कैसा होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 2 की लड़कियां काफी समझदार किस्म की होती हैं और सोच समझकर फैसला लेती हैं।
  • यह परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होती हैं और अपने पति का हर परिस्थिति में साथ देती हैं।
  • मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है जो व्यक्ति को शांत और शीतल रखने का काम करता है और उसे सर्वगुण संपन्न बनाता है।
  • इन तारीखों में जन्मी लड़कियों को अपनी लाइफ पार्टनर के लिए काफी भाग्यशाली माना जाता है।
  • जब बात पैसा बचाने की आती है तो यह लड़कियां इसमें काफी माहिर होती है। पैसा चाहे खुद का हो या पार्टनर का यह उसे सहेजना और सही जगह उपयोग करना अच्छी तरह जानती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews