Hindi News

Gita Updesh: भगवान श्री कृष्ण के अनुसार जीवन में सफलता के होते हैं ये 5 मूलमंत्र, जानें यहां

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Gita Updesh: भगवान श्री कृष्ण के अनुसार जीवन में सफलता के होते हैं ये 5 मूलमंत्र, जानें यहां

Gita Updesh : श्रीमद्भगवद्गीता सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जोकि भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद का विस्तार है। इसमें जीवन के नैतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक पहलुओं को व्यक्त करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सिद्धांत बताए गए हैं। गीता में अज्ञान और ज्ञान के बीच की युद्ध का विवरण है, जिसमें जीवन के मार्ग को समझाया गया है। कृष्ण अर्जुन को जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते हैं। बता दें कि श्रीमद्भगवद्गीता में 6 मुख्य अध्याय हैं जिन्हें “ध्यानयोग”, “कर्मयोग”, “भक्तियोग”, “ज्ञानयोग”, “अक्षरब्रह्मयोग” और “राजविद्याराजगुह्ययोग” के रूप में जाना जाता है। बता दें कि इस ग्रंथ में कुल 800 अध्याय और 700 श्लोक हैं जोकि संस्कृत भाषा में लिखा गया था, लेकिन अब इसका अनुवाद हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए जीवन में सफलता के 5 मूलमंत्र बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने जीवन को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

पढ़ें गीता के अनमोल वचन

  • गीता उपदेश के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने बताया है कि दुनिया में कुछ भी मेहनत के बगैर नहीं मिलता। यहां तक की इंसान को खुद का साया भी धूप में आने के बाद ही मिलता है। इसलिए सभी कार्य के लिए मेहनत अवश्य करें अन्यथा आपको सफलता नहीं मिलेगी।
  • गीता उपदेश में भगवान श्री कृष्ण ने बताया है कि अपने दर्द को हर किसी के साथ नहीं बताना चाहिए, क्योंकि दुनिया में बहुत ही कम लोग होते हैं जो आपकी व्यथा को समझ पाएंगे। अधिकतर लोग तो आपके जले पर नमक छिड़कना का काम करेंगे, इसलिए अपनी पीड़ा को अपने तक ही रखें।
  • गीता उपदेश के अनुसार, जिंदगी से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। हो सकता है आपको खुद की जिंदगी से बहुत से शिकायतें हो, लेकिन यह याद रखिए जिन्हें सब कुछ मिलता है, उन्हें जीवन से हमेशा शिकायतें ही रहती है। इसलिए जो है, जैसा है उसमें खुश रहने का प्रयास करें। एक-न-एक दिन आपके साथ अच्छा अवश्य होगा।
  • भगवान श्री कृष्ण के अनुसार, आईना एक ऐसा सच है जिसे कोई ठूकरा नहीं सकता। यह वह सारी चीजें आपको दिखाता है जोकि आप होते हैं। इसलिए अपने जीवन को किसी के पीछे व्यर्थ ना करें, बल्कि सफलता पाने में विश्वास रखें। अगर आपसे सफल इंसान बन जाएंगे, तो समाज में आपके मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • वहीं, जीवन में सफलता पाने का सबसे बड़ा मार्ग सच्चाई का है। भगवत गीता में लिखा गया है कि जो सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, उसके जीवन में परेशानी तो अवश्य आता है लेकिन भगवान उसकी नाव को कभी डूबने नहीं देते। इसलिए हमेशा सफलता पाने के लिए सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलें। ईमानदारी से कमाए हुए पैसे से आपको सुकून मिलेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)