Hindi News

कुंभ राशि में शुक्र करेंगे गोचर, दो ग्रहों के साथ होगा मिलन, इन 3 राशियों को होगा लाभ!

Published:
कुंभ राशि में शुक्र का गोचर काफी खास रहने वाला है। एक ही राशि में दो ग्रहों के साथ असुरों के गुरु की युति बनेगी। कई राशियों पर इसका शुभ असर पड़ेगा। आइए जानें किन लोगों को फायदा हो सकता है?
कुंभ राशि में शुक्र करेंगे गोचर, दो ग्रहों के साथ होगा मिलन, इन 3 राशियों को होगा लाभ!

शुक्र (Shukra) की हर चाल जातकों के जीवन पर असर डालती है। किसी को इससे फायदा तो किसी को नुकसान होता है। 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यहाँ राहु और बुध पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में दैत्यों के गुरु का मिलन ग्रहों के राजकुमार बुध और मायावी ग्रह राहु के साथ मिलन होगा। ग्रहों का यह संयोग सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपत्ति, तरक्की, खुशहाली, भौतिक सुख सुविधा, वैवाहिक जीवन और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मान्यताएं हैं कि कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत होने से जातकों का जीवन खुशहाल होता है। उन्हें कभी धन की कमी नहीं सताती। करियर और कारोबार में भी तरक्की मिलती है।

राहु और बुध के साथ शुक्र की युति क्यों खास?

ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, करियर बुद्धि इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। वहीं राहु को भ्रम, राजनीति, धनलाभ, इच्छाओं इत्यादि का कारक माना जाता है। दोनों ही ग्रहों को शुक्र का मित्र माना जाता है। कुंडली में इन ग्रहों की युति शुभ होती है। इन तीनों ग्रहों के मिलन से कुछ राशियों को फायदा होगा। 2 मार्च तक इसका असर देखने को मिलेगा। आइए जानें किस्मत किन लोगों का साथ देगी?

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए इन तीनों ग्रहों की युति लाभकारी साबित हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इनकम में भी वृद्धि और कारोबार में मुनाफा भी हो सकता है। लव लाइफ भी इस दौरान अच्छी रहेगी। सेहत को भी फायदा हो सकता है, लंबी बीमारियों से राहत मिल सकती है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विदेश जाकर काम करने का सपना भी पूरा हो सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। लोगों के साथ आपके संपर्क भी बढ़ सकते हैं। कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। हालांकि इस दौरान निवेश से पहले सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी शुक्र के साथ राहु और बुध की युति शुभ रहेगी। भाग्य पका साथ दे सकता है। भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। जॉब में अचानक बदलाव हो सकता है, जो आपके करियर के लिए अनुकूल रहेगा। मनचाही नौकरी भी मिल सकती है।  विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट की खबर भी मिल सकती है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों का दावा भी नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह पर ही कोई महवपूर्ण फैसला लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews