नन्ही परी को दें माता काली से जुड़े नाम, जीवन भर बना रहेगा ईश्वर का आशीर्वाद

baby name

Baby Name: पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों के लिए किसी यूनिक नाम की तलाश करते हैं। वो ये भी ध्यान रखते हैं कि नाम पॉपुलर और ट्रेडिंग तो हो ही लेकिन उसका कुछ शानदार अर्थ भी हो ताकि बच्चों के जीवन पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़े। पेरेंट्स बनना हर माता-पिता के जीवन का सबसे खुशनुमा क्षण होता है और इसके लिए वह बच्चों के आने से पहले ही बहुत सी तैयारी शुरू कर देते हैं।

आजकल तो बच्चों के नामकरण के तरीके में भी बदलाव आ गया है। पहले जहां बच्चों के जन्म के बाद राशि के मुताबिक निकलने वाले अक्षर से उनका नामकरण किया जाता था लेकिन अब या तो पेरेंट्स के नाम को मिलाकर कोई नाम बनाया जाता है या फिर माता-पिता वह नाम रख देते हैं जो वह रखना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखना चाहते हैं। आपके घर पर नन्ही सी बेटी का आगमन हुआ है और आप उसे देवी मां के नाम से जुड़ा कोई नाम देना चाहते हैं तो हम आपके लिए माता काली के नाम से प्रेरित कुछ शानदार नाम लेकर आए हैं।

काम्या

ये एक बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सुंदर, प्यारा और परिश्रमी होता है। इस तरह के लोग अपने जीवन में खूब मेहनत करते हैं और सफलता भी हासिल करते हैं।

कृशांगी

इस नाम का अर्थ दुबले पतले अंग वाली युवती होता है। जो बहुत खूबसूरत होती है उसे भी इसी नाम से पुकारा जाता है

ईशाना

उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है और यह नाम उसी से जुड़ा हुआ है। इस नाम का संबंध माता काली से भी है जो आपकी बच्ची के जीवन में खुशियों का आगमन करेगा।

कराली

ये बहुत ही यूनिक और अलग हटकर नाम होगा। जिससे आप अपनी बेटी का नामकरण कर सकते हैं। माता काली के स्वरूप से जुड़ा हुआ यह नाम बच्ची को किस्मत वाला बनाएगा।

नित्या

ये एक बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ अनंत या शाश्वत होता है। बच्ची के लिए यह परफेक्ट रहने वाला है और उसे जीवन में हमेशा सफल बनाएगा।

कार्तिकी

ये एक प्यारा सा नाम है जो बच्चे के लिए परफेक्ट साबित होगा। दरअसल, यह एक संस्कृत नाम है जिसका अर्थ देवी और रोशनी होता है।

काव्या

ये एक पॉपुलर और ट्रेडिंग नाम है, जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ कविता और शक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews