‘U’ अक्षर से बच्चे को दें प्रेम भरा नाम, हर किसी को आएगा पसंद, देखें लिस्ट

Baby Name

Baby Name: घर में नन्हे बच्चों के आगमन के बाद उसके लिए नाम ढूंढना सबसे कठिन काम होता है। कई सारे बेहतरीन नाम में से एक नाम तलाश जाता है और उसमें भी कोई ना कोई माना कर देता है। ऐसे में नाम ढूंढना एक कठिन स्थिति बन जाती है। अगर आपके घर में बच्चे का आगमन हुआ है और आप उसके लिए ‘U’ अक्षर से प्यारे नाम तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ नाम के लिस्ट लेकर आए हैं। नाम के साथ यहां उनका अर्थ मौजूद है, जिसके हिसाब से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

उभय

ये एक यूनिक और प्यारा नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ सच्चा आशीर्वाद होता है। ये एक तरह से ईश्वर से मिला हुआ आशीर्वाद है।

उदर्श

यह भी एक प्यारा नाम है जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्रेम से भरा हुआ होता है। जो आपके बच्चे को अच्छा व्यक्तित्व देगा।

उद्धव

ये एक बहुत प्यारा और धार्मिक नाम है, जो बच्चे पर बहुत प्यारा लगेगा। उत्पन्न होना और सृष्टि ये इस नाम के प्यारे अर्थ हैं। बता दें कि ये भगवान कृष्ण के एक मित्र का नाम है।

उदिश

ये बहुत ही सुंदर नाम है। अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं तो बेटे के लिए ये नाम चुन सकते हैं। ये भोलेनाथ का ही एक नाम है।

उदुराज

ये भी एक प्यारा सा नाम है, जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ तारों और नक्षत्रों का राजा होता है। इस पर भी नामकरण किया जा सकता है।

उदंत

यह भी एक सुंदर और अलग नाम है, जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ बिल्कुल सही होता है, जो बच्चे में आदर्श गुणों का विकास करेगा।

उजस

ये एक प्यारा सा नाम है, जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ किरण और पहली रोशनी होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews