
Baby name: घर में नन्हे कदमों की आहट और किलकारी हर किसी के दिल में खुशी और उमंग पैदा कर देती है। बच्चों के आगमन के बाद उसका पूरा परिवार ऐसे ध्यान रखना है मानो जैसे उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी उन्हें हासिल हो गई है। बच्चों से जुड़ी हर चीज खास हो जाती है और इसी बीच उनके लिए एक खास नाम की तलाश भी की जाती है। अक्सर घर में नाम ढूंढने के जिम्मेदारी मामा, मौसी, हुआ और बड़े भाई-बहनों के कंधों पर सौंप दी जाती है।
अगर आपको भी अपने घर में आए नन्हे मेहमान के लिए कोई यूनिक और शानदार नाम ढूंढने की जिम्मेदारी मिली है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत नाम बताते हैं, जो दूसरों से काफी अलग और यूनिक तो है ही इनका अर्थ भी बहुत ही खूबसूरत है। चलिए नाम की लिस्ट और उनके अर्थ देखते हैं।
अर्शिया
अगर आप अपनी बेटी को कुछ अलग और यूनिक नाम देना चाहते हैं, तो अर्शिया बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ दिव्य होता है जो आपके बच्चे को हमेशा दूसरों से अलग और मूल्यवान बनाएगा।
लास्या
यह बहुत ही अलग और यूनिक नाम है। अगर आप बहुत ही ज्यादा हटकर नाम की तलाश कर रहे हैं, जो आपने अब तक सुना ही ना हो तो यह नाम आपके काम का है। इस नाम का अर्थ इसकी ही तरह बहुत शानदार है। देवी पार्वती द्वारा किए गए नृत्य को लास्या कहा जाता है।
क्रिदे
अगर आप अपने बेटे के लिए कोई बहुत ही यूनिक और शानदार नाम रहे हैं, तो यह बेस्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ पवित्र पानी होता है। ये बेटे के भविष्य के लिए बिल्कुल शानदार रहेगा।
मिवान
ये एक प्यारा और खूबसूरत नाम है, जो बेटे को दिया जा सकता है। सूर्य की किरणों को मिवान नाम से पहचाना जाता है। ये नाम आपके बेटे को जीवन को उजियारे से भर देगा।
कौनिक
यह बहुत ही सुंदर और यूनिक नाम है, जो बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ प्यार और स्नेह होता है, जो आपके बच्चे को जीवन भर वात्सल्य और सम्मान प्रदान करेगा।
परिनाज
बेटियां तो वैसे भी हर घर की शान होती हैं और मम्मी पापा की परी कहलाती हैं। अगर आप अपनी बच्ची के लिए कोई प्यारा सा नाम चुनना चाहते हैं, तो परिनाज बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ परियों की रानी होता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

