Baby Name: नन्ही परी को दें ये खूबसूरत वैदिक नाम, यहां जानें इनके अर्थ

बेटियां हर घर में खुशहाली और समृद्धि लेकर आती हैं। जब बेटियों का जन्म होता है तब उन्हें प्यारे नाम दिए जाते हैं। चलिए आज कुछ खूबसूरत वैदिक नाम जानते हैं।
Unique Baby Name

Baby Name: बेटियां हर घर की रौनक होती हैं। जब घर में नन्ही परी का आगमन होता है तो हर तरफ खुशहाली छा जाती है। बेटियों को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और जिस घर बेटियां होती हैं वहां हमेशा समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

जब घर में नन्ही गुड़िया का आगमन होता है तो उसके लिए बेहतरीन नाम ढूंढना भी एक बड़ा टास्क बन जाता है। हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार के जरिए बच्चों को नाम दिया जाता है। नाम हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है यही कारण है कि बच्चों को नाम देते समय कुछ प्यार और अर्थपूर्ण नाम तलाशे जाते हैं। अगर आप अपनी बच्ची को कोई वैदिक नाम देना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ शानदार नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

अहल्या

यह बहुत ही यूनिक और हटकर नाम होगा जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ ऐसी सुंदरता जिसमें कोई दाग ना हो, होता है।

अनन्या

यह सुंदर नाम है जो बच्ची को दिया जा सकता है। जिसकी किसी से तुलना न की जा सके, उसे अनन्या कहते है।

अंतरा

यह खूबसूरत सा नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ भीतर या फिर आंतरिक होता है।

धृषिता

यह भी एक सुंदर नाम है जो बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अच्छी दृष्टि वाला और विवेकपूर्ण रहने वाला व्यक्ति होता है।

ज्योत्सना

यह सुंदर सा नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्रकाश और चांदनी होता है।

आकांक्षा

यह एक ब्यूटीफुल नाम है जो बेटी के लिए प्यारा रहेगा। इस नाम का अर्थ इच्छा या महत्वाकांक्षा होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews