अपनी प्यारी गुड़िया का इन नामों पर करें नामकरण, उज्ज्वल होगा भविष्य

संतान हर माता-पिता के जीवन का सबसे अनमोल तोहफा है। अगर आप अपनी संतान को कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं तो हम खूबसूरत नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।
baby name

Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक और शान होते हैं। बच्चों के घर में आ जाने से हर तरफ खुशियां छाई हुई दिखाई देती है। नन्हे करने की आहट जब घर में सुनाई देती है तो हर किसी का मन उमंग से भर जाता है। बच्चों के आगमन से पहले घर में काफी सारी तैयारियां की जाने लगती है।

घर के मामा, मौसी, बुआ और चाचा को बच्चों के खूबसूरत नाम ढूंढने का जिम्मा भी सौंप दिया जाता है। अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई बेहतरीन नाम तलाश रहे हैं तो आज हम आपको कुछ प्यारे नाम बताते हैं जो बेटी को दिए जा सकते हैं।

आनंदी

यह एक बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ हमेशा खुश रहने वाला व्यक्ति होता है।

आरुषि

आरुषि बहुत ही यूनिक नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सूर्य, उज्ज्वला और रोशनी होता है।

चित्रा

यह दो अक्षर का बहुत ही प्यारा नाम है, जिस पर बेटी का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ चित्र और नक्षत्र होता है।

श्रद्धा

यह बहुत ही सुंदर नाम है, जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम अर्थ आस्था और विश्वास होता है।

वेदांती

अगर आपको कोई यूनिक और हट कर नाम चाहिए तो यह नाम बेस्ट होने वाला है। इस नाम का अर्थ वेदों का ज्ञाता और जानकार होता है।

धृति

अगर आपको बहुत ही प्यारा यूनिक और हटकर नाम चाहिए तो ये नाम बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ दृढ़ संकल्प, सब्र और धैर्य होता है।

आराधना

यह एक आध्यात्मिक नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ पूजा और पूजन होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews