बेटियों के दें ये प्यारे और अर्थवान नाम, प्रखर बुद्धि के साथ मिलेगा यश

baby names

Baby Name: हर माता-पिता के लिए संतान ईश्वर की देन होती है, जो उनके जीवन को उजियारे से भर देती है। यही कारण है कि घर में जब बच्चे का आगमन होता है, तो उसका बहुत ही हंसी खुशी के साथ स्वागत किया जाता है। बच्चों से जुड़ी हर चीज का खास ख्याल रखा जाता है और जब बात उसके नामकरण की आती है तो काफी सोच समझ कर एक प्यारा सा नाम तय किया जाता है।

हिंदू धर्म में नामकरण एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बच्चे को जीवन भर के लिए एक पहचान देने और भगवान का हमेशा उस पर आशीर्वाद बनाए रखने के लिए किया जाता है। आपके घर पर एक नन्ही सी परी का आगमन हुआ है और आप उसे कोई खूबसूरत नाम देना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए बहुत ही यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।

आन्वी

बेटी के लिए यह एक बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम साबित होगा। इस नाम का अर्थ देवी लक्ष्मी होता है और इस नाम के बच्चे भगवान का दिया उपहार कहलाते हैं।

आंशी

यह एक प्यारा सा नाम है जो बेटी के नामकरण के लिए बेस्ट है। जो स्वयं ईश्वर ने आपको दिया है उसे अंशी कहा जाता है। ये नाम आपकी बेटी को अनमोल बनाएगा।

हंसवी

एक बहुत ही खूबसूरत तो यूनिक नाम है जो बच्ची के लिए शानदार रहने वाला है। इस नाम का अर्थ बहुत सुंदर लड़की और ईश्वर का तोहफा होता है।

आव्या

यह एक यूनिक और परफेक्ट नाम है, जो बेटी को जीवन भर सफलता दिलाएगा। इस नाम का अर्थ सूरज की पहली किरण और किसी व्यक्ति को दिया गया भगवान का उपहार होता है। नाम के अर्थ की तरह आपकी बेटी का यश भी सूर्य की किरणों की तरह फैलेगा।

मिशिका

यह बहुत ही हटकर लगने वाला एक सुंदर सा नाम है, जो बच्ची को दिया जा सकता है। देवी दुर्गा से प्रेरित यह नाम बहुत ही सुंदर है जो बेटी को हमेशा भगवान का आशीर्वाद प्रदान करेगा।

कियारा

ये बहुत ही खूबसूरत नाम है, जो इस समय काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है। इस नाम का अर्थ दयावान, है और फैला उजाला, रोशनी और भगवान से मिला आशीर्वाद होता है।

यशवी

बच्ची के लिए यह बहुत ही यूनिक और सुंदर सा नाम है। इस नाम का अर्थ प्रसिद्धि और ख्याति होता है। इस नाम के जातक आदर्शवादी, बुद्धिमान और प्रखर स्वभाव के होते हैं। देवी लक्ष्मी को भी इस नाम से पुकारा जाता है।

मायरा

यह बहुत ही पॉपुलर नाम है और काफी माडर्न भी है। इस नाम का अर्थ प्यारी सी लड़की और भगवान का तोहफा होता है। इस नाम की बच्चियों अविश्वसनीय और अद्भुत होती हैं और हर परिस्थिति को अनुकूल करना जानती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews