Baby Names: अपने नन्हे राजकुमार को दें ये प्यारे नाम, श्रीकृष्ण की तरह चंचल और गुणवान बनेगा व्यक्तित्व

baby name

Baby Names: नन्हे बच्चे अपने साथ खुशियों और उमंग का पिटारा लेकर आते हैं। अपने नटखट, चुलबुले अंदाज और सुंदर सी हंसी से बच्चे हर किसी का मूड ठीक कर देते हैं। घर में जब बच्चे का आगमन होता है तो उसके लिए हर चीज खास बनाने की कोशिश की जाती है।

अगर आपके घर में भी नन्हे बच्चे का आगमन हुआ है। तो जाहिर सी बात है आप उसके लिए कोई ना कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे होंगे। अगर आपके घर में प्यारा सा राजकुमार आया है तो आज हम आपको भगवान श्री कृष्ण से जुड़े कुछ यूनिक नाम बताते हैं। यह नाम आपके बच्चे में श्री कृष्ण की तरह नटखट गुना का विकास करेंगे।

राधव

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो श्री कृष्ण के साथ-साथ राधा रानी से भी जुड़ा हुआ है। आप अपने बेटे को यह नाम दे सकते हैं।

सादर्श

इस नाम का अर्थ श्री कृष्ण की तरह सुंदर दिखने वाला होता है। इसके अलावा आदर्श पर चलने वाला और सद्गुणों से भरा व्यक्ति भी यही कहलाता है।

रिभव

यह एक बहुत सुंदर नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। सूरज की तरह चमकने वाला और गुणों से भरा हुआ व्यक्ति यही कहलाता है।

केयूर

अगर आप अपने बच्चे के लिए कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल प्यारा नाम है। इस नाम का अर्थ फूल होता है और ये श्री कृष्ण का आभूषण भी है।

कृदय

यह बहुत ही यूनिक और हटकर नाम होगा जो आप बेटे को दे सकते हैं। यह भगवान श्री कृष्ण का ही एक नाम है जो आपके बच्चे को नटखट चंचल और गुणवान बनाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews