बच्चों को दें ये यूनिक और मीनिंगफुल नाम, हर किसी को आएगा पसंद

हर माता-पिता अपने बच्चों के जीवन से जुड़ी हर चीज बेहतर से बेहतर बनाना चाहते हैं। नाम भी इनमें से एक चीज है जो सभी बच्चों के लिए बेस्ट ढूंढते हैं। चलिए आज हम आपके बच्चों के कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ बताते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए बच्चे जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। जब बच्चों का जन्म होता है तो खुशी तो बढ़ जाती है लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। बच्चों की हर चीज को बेहतर से बेहतर बनाने के प्रयास किए जाने लगते हैं। बच्चों को सब कुछ अच्छा देने के लिए प्रयास उनके नामकरण से शुरू होते हैं।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो उसकी नन्ही किलकारी और नादानियों में सभी खो जाते हैं और इसी के साथ उसके लिए कोई खूबसूरत सा नाम ढूंढने लगते है। हम सभी ने सुना है कि नाम का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यही कारण है कि बच्चों के लिए ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं जिनके अर्थ अच्छा हो और उनके जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करे। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

केयोन

अगर आपको कोई हटकर और प्यारा नाम चाहिए तो आप इस पर बच्चे का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ उगता हुआ सूरज होता है।

ऐदेन

कोई ऐसा नाम चाहिए जो अब तक आपने नहीं सुना हो इसका चुनाव किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ शक्तिशाली होता है। बच्चे के लिए ये बेस्ट रहेगा।

इभान

यह भी तीन अक्षर का बहुत सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भगवान गणेश होता है।

दर्शी

अगर नन्ही परी के लिए कोई नाम चाहिए तो इस पर नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ आशीर्वाद होता है। आप बेटे को दर्श नाम भी दे सकते हैं।

अधीरा

यह बहुत ही ट्रेडिंग और पॉपुलर नाम है जो आप अपनी बेटी को देख सकते हैं। इस नाम का अर्थ बिजली और बलवान होता है।

आद्यश्री

बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ पहले शक्ति यानी कि आदिशक्ति होता है। ये स्वयं देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ नाम है।

आध्यवी

यह नाम भी बेटी के लिए बेस्ट रहने वाला है। योद्धा और राजकुमारी को यही कहा जाता है।

आद्रिका

यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। पर्वत और स्वर्ग की अप्सरा इसके दो खूबसूरत अर्थ है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews