J लेटर से बेटे को दें ये मॉडर्न नाम, जिंदगी में हमेशा मिलेगी सफलता

baby care tips

Baby Name: हर व्यक्ति अपने बच्चों का नाम बहुत सोच समझ कर रखता है क्योंकि बहुत पुरानी कहावत है कि जैसा नाम वैसा काम। यही कारण है कि जब बच्चे का नामकरण किया जाता है तो ऐसे नाम का चुनाव किया जाता है जिसका अर्थ अच्छा हो और बच्चे के भविष्य पर गहरा असर डाले। बच्चों का नाम चुनते समय अक्सर लोग यूनिक और क्यूट नाम की तलाश में रहते हैं।

अगर आपके घर पर भी कोई नन्हा सा मेहमान आया है और आप J लेटर से उसका नाम रखना चाहते हैं तो हम आपके यहां पर एक नहीं बल्कि ऐसे कई नाम बताते हैं जो आपके बच्चे के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहने वाले हैं। इस लिस्ट के हिसाब से आप अपने बच्चों का नामकरण कर सकते हैं। चलिए कुछ खूबसूरत से नाम और उनके शानदार अर्थ जानते हैं।

बच्चों के मॉडर्न नाम

जयदीप

जयदीप बच्चों के लिए एक खूबसूरत नाम है, जिसका अर्थ विजय का दीपक होता है। इस नाम के जातक हमेशा हर क्षेत्र में जीवन भर सफलता हासिल करते हैं।

जीवन

जीवन एक खूबसूरत नाम है जिसका अर्थ बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी जिंदगी का मतलब ही जीवन होता है। ऐसे लोग हमेशा खुलकर अपना समय बिताते हैं।

जियांश

यह एक सुंदर सा नाम है, जो बच्चे के लिए परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ जीवन का हिस्सा होता है। बेटे पर यह नाम बहुत सुंदर लगेगा।

जोयांश

यह बहुत ही सुंदर और यूनिक नाम है जो आपने अब तक ज्यादा बार नहीं सुना होगा। अगर आप अपने बच्चों को हटकर नाम देना चाहते हैं तो यह बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ खुशियों का हिस्सा होता है, जो आपके बच्चे को जीवन भर खुश रखेगा।

जिगीश

यह बहुत ही यूनिक और मॉडर्न नाम है जो बच्चे के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ विजय प्राप्ति की इच्छा होता है। इसका मतलब यह है कि आपका बच्चा हमेशा हर क्षेत्र में सफलता के आयाम छूएगा। अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो आप उसे जिगीशा नाम भी दे सकते हैं।

जिगर्थ

बहुत ही सुंदर और यूनिक नाम है जो बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। अक्सर हम अपने बच्चों को जिगर का टुकड़ा यानी हृदय का हिस्सा बोलते हैं और इस नाम का मतलब भी ह्रदय यानी दिल होता है।

जैदेव

यह बहुत ही सुंदर सा नाम है जो बच्चे के लिए परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ विजय के देवता होता है। अगर आप अपने बेटे को यह नाम देते हैं तो वह हमेशा अपने जीवन में सफलताओं को हासिल करेगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews