बेटी को दें दिल से जुड़े यूनिक नाम, कोमल और दयालु बनेगा व्यक्तित्व

baby name

Baby Name: नाम एक ऐसी चीज है, जो बहुत हद तक व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाम का किसी भी व्यक्ति पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि जब हिंदी धर्म महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक नामकरण संस्कार की विधि निभाई जाती है, तो बच्चों के लिए ऐसे नामों का चुनाव किया जाता है जो उनके लिए परफेक्ट रहें। माता पिता अक्सर ऐसे नाम ढूंढते हैं जो खूबसूरत लगने के साथ खास अर्थ भी रखते है।

नन्हें मेहमान के घर में आगमन के बाद उसे जुड़ी हर चीज खास तरीके से की जाती है। नामकरण के दौरान रखने के लिए नाम भी खास तलाश किया जाता है। अगर आपके घर पर भी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई खूबसूरत और यूनिक नाम तलाश कर रहे हैं तो यहां दी गई नामों की लिस्ट आपकी इस तलाश को खत्म कर सकती है। आज हम आपको ऐसे नाम बताते हैं जिनका कनेक्शन दिल से है, चलिए खूबसूरत नाम और उनके अर्थ जानते हैं।

अमिमा

ये एक बहुत ही यूनिक नाम है, जो आप में से बहुत कम लोगों ने सुना होगा। अगर बेटी के लिए कोई अच्छा नाम तलाश रहे हैं, तो ये बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ दिल के करीब होता है।

आविश्का

ये नाम बहुत ही खूबसूरत लगने वाला है और बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भी बहुत खूबसूरत है। प्यार करने वाले को आविश्का कहते हैं। यह नाम आपकी बच्ची को जीवन भर प्रेम और स्नेह की प्राप्ति करवाएगा और उसके मन में दूसरों के प्रति हमेशा स्नेह रहेगा।

दिव्यानी

यह एक प्यारा सा नाम है जो बेटी के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आपको डी अक्षर से कोई नाम रखना है तो यह रखा जा सकता है। इस नाम का अर्थ दिल होता है और बेटियां तो वैसे भी माता-पिता का हृदय होती हैं।

ईदाया

अगर आप बहुत ही यूनिक और अलग नाम तलाश रहे हैं तो यह परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ दिल होता है और देवी पार्वती को भी इस नाम से पुकारा जाता है।

कर्णिका

ये एक सुंदर सा नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट साबित होगा। आप बच्ची को कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं तो इसका चुनाव कर सकते हैं। कर्णिका उन लोगों को कहा जाता है जिनके हृदय कमल के समान कोमल होता है

श्रीनिका

यह बहुत ही ज्यादा यूनिक नाम है जो आपकी बेटी को दूसरों से अलग बनाएगा। इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु का दिल होता है। नाम के समान ही आपकी बेटी में श्री हरि विष्णु जैसे दयालु और निडर गुण आएंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews