हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता सोना, जानें किसके लिए है शुभ, किसे रहना चाहिए दूर

हर धातु और रत्न का संबंध किसी ने किसी ग्रह से बताया गया है। सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से बताया जाता है। चलिए यह जान लेते हैं कि किन लोगों को सोना धारण करना चाहिए और किसे नहीं।
gold silver rates today

Gold: हर व्यक्ति की कुंडली में 9 ग्रह विराजित है, जो उसके जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह ग्रह जैसी चाल चलते हैं वैसा ही असर हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। कई बार शुभ परिणाम मिलते हैं, तो कई बार नकारात्मक असर सामने आता है। अगर हम इन ग्रहों के शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ रत्नों और धातुओं का सहारा ले सकते हैं।

ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह का संबंध किसी न किसी रत्न और धातु से होता है। जिस तरह से तांबा सूर्य से संबंधित है इस तरह लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। सोना एक ऐसी धातु है जिसका संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। वैसे जिस तरह से हर रत्न हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो सकता। उसी तरह सोना भी हर किसी को फायदा नहीं देता। चलिए हम आपको बताते हैं  किन लोगों को सोना पहनना चाहिए और किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।

रत्न शास्त्र से जानें किन के लिए शुभ

रत्न शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म मेष, सिंह, कर्क, धनु राशि या लग्न में हुआ है उनके लिए सोना शुभ फल देने का काम करता है। अगर व्यक्ति गले में सोना पहनता है तो वह बृहस्पति के लग्न में असर दिखाता है। वहीं अगर कुंडली में बृहस्पति शुभ और उच्च में है तो सोना धारण किया जा सकता है। बृहस्पति की स्थिति अगर कमजोर है तब भी सोना धारण कर सकते हैं। इसे पहनने से आर्थिक मजबूती आती है।

ये ना पहनें सोना (Gold)

ज्योतिष के मुताबिक वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए। तुला और वृश्चिक लग्न के लोग सोना ना पहनें तो बेहतर होगा। जिन लोगों को पेट से संबंधित परेशानी है उन्हें सोना नहीं पहनना चाहिए। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है वह भी इससे दूर रहें तो अच्छा है क्योंकि मोटापे का संबंध गुरु ग्रह से बताया जाता है। जो लोग तेल, कोयला या लोहे का काम करते हैं उन्हें सोना नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews