चुटकियों में किस्मत बदल देता है ये एक फूल, घर की इस दिशा में लगाने से गरीबी होगी दूर

चुटकियों में किस्मत बदल देता है ये एक फूल, घर की इस दिशा में लगाने से गरीबी होगी दूर

Vastu Tips : हिंदू संस्कृति में पेड़-पौधों का पूजन करना प्राचीन परंपरा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों को घर में लगाने से निगेटिविटी दूर होती है। साथ ही, इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक फूल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि चुटकियों में आपकी किस्मत पलट सकता है। हालांकि, इसे घर में लगाने से पहले इसकी सही दिशा जान लें अन्यथा इससे नुकसान भी हो सकता है। इसे घर में लगाने से आपकी आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। तो चलिए इस एक मात्र फूल के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं…

गुड़हल के फूल बदल देगी किस्मत

दरअसल, हम बात कर रहे हैं गुड़हल के फूल का जिसका वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व होता है। गुड़हल का फूल प्रसन्नता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक संकटों को दूर करने के लिए गुड़हल के फूल को घर में लगाना चाहिए। बता दें कि यह फूल मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इससे आपकी किस्मत बदल जाएगी।

गुड़हल के फूल फायदे

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुड़हल के फूल घर में लगाने से आपकी आर्थिक संकट समाप्त हो जाएगी। गुड़हल के फूल को मां लक्ष्मी की प्रसन्नता और कृपा का प्रतीक माना जाता है। जिससे खुश होकर मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
  • बता दें कि गुड़हल के फूल कई रंगों के होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए लाल रंग के गुड़हल के फूल को घर में लगाना चाहिए। जिससे घर में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि में होती है।
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के वक्त उन्हें गुड़हल के फूल और मिश्री-दूध से बनी बर्फी का भोग अर्पित करें। जिससे आपके जीवन में धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल जाएंगे।
  • भगवान सूर्यदेव के प्रति अर्घ्य देते समय गुड़हल के फूल का उपयोग करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय गुड़हल के फूल का अर्घ्य देते हैं, तो इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। साथ ही, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है।
  • वहीं, लाल रंग के गुड़हल के फूल को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। जिससे सूर्य दोष कम होगा। साथ ही, पॉजिटिविटी आएगी। यदि आपके पास जगह की कमी है तो आप गमले में भी इस फूल को लगा सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल के पौधे लगाएं। बता दें कि मंगल ग्रह की प्रभावशाली दशा में शादी-विवाह में देरी होती है और यह कुछ व्यक्तियों के जीवन में समस्याएँ उत्पन्न करता है। ऐसे में गुड़हल का पौधा घर में लगाने से मंगल दोष का असर कम होगा। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews