गुप्त नवरात्रि 2025: बस इन 3 चीजों का करें दान , बदल सकती है आपकी जिंदगी

गुप्त नवरात्रि 2025 के इस पवित्र समय में, अगर आप अपने भाग्य को संवारना चाहते हैं, तो कुछ खास दान आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
Gupt Navratri 2025

माघ मास की गुप्त नवरात्रि साल 2025 में 30 जनवरी से 7 फ़रवरी तक मनाई जाएगी, यह समय आध्यात्मिक साधना और देवी उपासना का समय. इसी दौरान दस महाविद्याओं की पूजा का विशेष महत्व है. जिनमें माँ काली ,माता तारा ,त्रिपुर सुंदरी ,भुवनेश्वरी ,माता छिन्नमस्ता , त्रिपुरा भैरवी, माँ धूमावती, माता बगलामुखी मातंगी और माता लक्ष्मी शामिल है.

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व माना जाता है, जो शुभ मुहूर्त में की जानी चाहिए. इस वर्ष घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं. चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से समझते हैं, साथ ही साथ यह भी जानते हैं, कि गुप्त नवरात्र के दौरान किन किन चीज़ों का दान किया जा सकता है.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Gupt Navratri 2025)

घटस्थापना का शुभ मुहुर्त 9 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, वहीं दोपहर में शुभ मुहुर्त 12 बजकर 14 मिनट शुरू होकर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.

अन्न का दान

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. आप गेहूं, चावल या किसी भी अन्न का दान ग़रीब या ज़रूरतमंद लोगों को कर सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको शुभ फल की प्राप्ति तब ही होगी जब आप ज़रूरतमंद या ग़रीब लोगों को दान करेंगे.

वस्त्रों का दान

इसके अलावा अगर आप नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप लाल , पीले या सफ़ेद रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, सौभाग्य और आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति भी होती है.

गोदान

गुप्त नवरात्रि के दौरान गौ सेवा का भी विशेष महत्व है. गोदान से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है. जब हम गौ माता की सेवा करते हैं तो देवी अन्नपूर्णा और माँ लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews