गुरुवार को केले के पेड़ से करें ये 3 काम, माँ लक्ष्मी की कृपा बरसेगी घर-घर

गुरुवार की पूजा में केले के पेड़ से जुड़े कुछ खास और आसान उपाय ऐसे हैं जो आपकी किस्मत का दरवाज़ा खोल सकते हैं। इनसे न सिर्फ बृहस्पति ग्रह मज़बूत होता है, बल्कि करियर, शादी, संतान और धन संबंधी अड़चनें भी दूर होने लगती हैं।
Guruvar

गुरुवार का दिन (Guruvar) बृहस्पति देव को समर्पित होता है और इस दिन पूजा-पाठ में विशेष रूप से केले के पेड़ की पूजा की जाती है। यह न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि ज्योतिष के हिसाब से भी बेहद फलदायी माना गया है।

मान्यता है कि अगर गुरुवार को केले के पेड़ से जुड़े कुछ आसान उपाय पूरे विश्वास और सही विधि से किए जाएं, तो बृहस्पति ग्रह मज़बूत होता है और जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं वो तीन असरदार उपाय जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

केले के पेड़ से जुड़े उपाय जो बना सकते हैं बिगड़ा भाग्य

1. केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं और व्रत रखें

गुरुवार की सुबह स्नान कर पीले वस्त्र पहनें और केले के पेड़ पर जल चढ़ाकर हल्दी मिश्रित जल से पूजा करें। इससे बृहस्पति ग्रह मज़बूत होता है और जीवन में सुख-शांति बढ़ती है। अगर आप व्रत रखते हैं, तो पीले भोजन का सेवन करें और ब्राह्मण को दान दें।

2. केले के पेड़ की सात परिक्रमा करें

धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार को केले के पेड़ की सात परिक्रमा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। साथ ही कुंडली में बृहस्पति की स्थिति सुधरती है, जिससे पढ़ाई, नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग बनते हैं। परिक्रमा करते समय “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।

3. केले के पत्ते पर रखें धन और करें दान

गुरुवार को केले के पत्ते पर कुछ सिक्के, हल्दी और पीले चावल रखकर किसी ज़रूरतमंद या ब्राह्मण को दान करें। यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर करता है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जिन लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, उनके लिए ये उपाय बेहद लाभदायक है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews