Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती आज, जानें आज का शुभ मुहूर्त, घर में करें सत्यनारायण कथा का पाठ

Hanuman Jayanti 2024: आज पूरे देश में धूमधाम से हनुमान जयंती का उत्सव मनाया जाएगा। आप भी इस दौरान अपने घर में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहर्त।
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती आज, जानें आज का शुभ मुहूर्त, घर में करें सत्यनारायण कथा का पाठ

Hanuman Jayanti 2024: इस बार, आज 23 अप्रैल को यानी मंगलवार के दिन, पूरे देश में हनुमान जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दरअसल यह दिन भगवान हनुमान जी के भक्तों के लिए विशेष दिन होता है। वहीं इस हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2024) आप अपने घर में भी पूजा अर्चना कर सकते हैं। भक्तों द्वारा इस दिन मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, आप भी अपने घर में आज हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

हनुमान जी को करें प्रसन्न:

हनुमान जयंती के इस विशेष दिन मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ साथ भंडारे भी लगाए जाते हैं। आज हम आपको हनुमान जयंती 2024 (Happy Hanuman Jayanti 2024) के इस पवित्र अवसर पर पूजा अर्चना करने का मुहर्त बता रहे हैं। इस मुहर्त में आप भी भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहर्त।

सत्यनारायण कथा का पाठ करें:

दरअसल आज चैत्र पूर्णिमा के साथ ही एक शुभ मुहूर्त है, जिसमें आप सत्यनारायण कथा का पाठ भी कर सकते हैं, इसके साथ ही रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करके, और निशिता काल मुहूर्त में मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आज के पंचांग के अनुसार आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, और विभिन्न व्रत-त्योहारों की जानकारी इस खबर में हम आपको बता रहे हैं।

जानिए आज का शुभ मुहर्त:

हनुमान जयंती के दिन पूजा अर्चना करने से विशेष शुभफल मिलता है। चलिए जानते है आज का शुभ मुहर्त….

‘पहला शुभ मुहूर्त: आज 23 अप्रैल को सुबह 09:03 बजकर से दोपहर 01:58 बजकर तक रहेगा।’
‘दूसरा शुभ मुहूर्त: 23 अप्रैल को रात 08:14 बजकर से 09:35 बजकर तक रहेगा।’

‘ब्रह्मा मुहूर्त: सुबह 04:20 बजकर से 05:04 बजकर तक रहेगा।’
‘अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 बजकर से दोपहर 12:46 बजकर तक रहेगा।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews