Hindu Belief: दूसरों की चप्पल पहनने से होता है ऐसा असर, जानें क्या कहते हैं नियम

Hindu Belief: दूसरों की चप्पल पहनने से होता है ऐसा असर, जानें क्या कहते हैं नियम

Hindu Belief: हर व्यक्ति अपने साथ सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को लेकर चलता है। कुछ लोग हर परिस्थिति में सकारात्मक रहते हैं और कुछ लोग अच्छी स्थिति में भी नकारात्मक हो जाते हैं। व्यक्ति का जीवन के प्रति यह नजरिया ना सिर्फ उसकी जिंदगी बल्कि दूसरे लोगों की जिंदगी को भी प्रभावित करता है।

हिंदू धर्म में ऐसे कई नियम कार्य बताए गए हैं जिनका व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर देखने को मिलता है। कई बार भूलवश हम कुछ ऐसी चीजे कर जाते हैं जिसकी वजह से हम परेशानी में पड़ जाते हैं। किसी की चप्पल का इस्तेमाल करना भी एक ऐसी आदत है जो हमें मुश्किलों में डाल सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किसी की चप्पल पहनने से क्या हो सकता है।

आती है दरिद्रता

अगर हम किसी दूसरे व्यक्ति की चप्पल पहनते हैं तो हम हमारे जीवन में दरिद्रता को आमंत्रण देते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ता है।

दुर्भाग्य को आमंत्रण

शास्त्रों में दूसरों की चप्पल पहनने की मनाही की गई है। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि दूसरों की चप्पल पहनने से व्यक्ति अपने जीवन में दुर्भाग्य को निमंत्रण देता है। आपकी अच्छी खासी जिंदगी दूसरे की चप्पल पहनने से उसके जीवन की नकारात्मकता से प्रभावित हो सकती है। दूसरों की चप्पल दुर्भाग्य को निमंत्रण देने के साथ व्यक्ति के भाग्य का विनाश कर देती है।

खराब ग्रह दशा

अगर कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की चप्पल पहनता है तो उसके ग्रहों की दिशा और दशा खराब होने लगती है। कुंडली में ग्रह दोष उत्पन्न हो जाते हैं जो व्यक्ति को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।

होता है कलेश

दूसरों के जूते चप्पल पहनने से व्यक्ति के जीवन में लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। उसका अपने घर परिवार से या फिर पार्टनर से किसी ने किसी बात पर झगड़ा होने लगता है। कई बार यह लड़ाई रिश्ते बिगाड़ देती है।

शनि का असर

ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति के पैरों में शनि का असर होता है। ऐसे में अगर हम दूसरे के जूते चप्पल पहनते हैं। तो हमें शनिदेव की प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ये असर इतना ज्यादा होता है कि अच्छे दिन बुरे में परिवर्तित हो जाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews