Astro Tips: नौकरी और व्यापार में पाना चाहते हैं तरक्की, आज ही आजमाएं ये ज्योतिष उपाय

Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करना चाहता है। तरक्की पाने के लिए वह काफी मेहनत भी करता है। नौकरी हो या फिर व्यापार व्यक्ति हर काम को अच्छी तरह से पूरा करने के बारे में सोचता है ताकि वह आगे बढ़ सके। हालांकि कई बार मेहनत के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगती है। अगर आप भी व्यापार या नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं तो कुछ आसान से ज्योतिष उपाय इसमें आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको ऐसे कौन से उपाय करने चाहिए जो आपको तरक्की देंगे।

मजबूत बनाएं शनि ग्रह

शनि ग्रह को कर्मफल दाता माना जाता है। अगर कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो व्यक्ति अपने व्यापार और कार्य क्षेत्र में काफी मुसीबत का सामना करता है। ऐसे में यह जरूरी है कि शनि के कुछ उपाय करते हुए उसे मजबूत बनाने का प्रयास किया जाए। अगर आप शनि ग्रह की कमजोरी का सामना कर रहे हैं तो आपको शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान करने के साथ उपवास रखना चाहिए।

नवग्रह शांति

नवग्रह की शांति से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और उसकी तरक्की होने लगती है। नवग्रह जब हम शांत करते हैं तो पूरे नौ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं और सब कुछ अच्छा होने लगता है।

सूर्य आराधना

सूर्य देव का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना गया है। व्यापार हो या फिर नौकरी इसमें सफलता दिलाने में सूर्य गहरी भूमिका निभाते हैं। अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सूर्य देव की आराधना जरूर करनी चाहिए। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है केवल रोजाना सूर्य देवता को जल चढ़ाना है।

भोलेनाथ को तिल

भोलेनाथ तो इतने भोले हैं कि अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। अगर आप करियर और व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको शनिवार और सोमवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ आप ओम नमः शिवाय का उच्चारण करते रहें और आपको जल्द ही तरक्की मिलेगी।

रखें ये चीजें

हमारे आसपास जो चीज मौजूद होती है वह हमारे मन में सकारात्मकता और नकारात्मकता लाने का काम करती है। अपने व्यापारिक स्थल या ऑफिस में एक्वेरियम, फव्वारा जैसी चीज रखनी चाहिए जो सकारात्मकता उत्पन्न करती है। वही दीवार पर अगर नीला या काले रंग का चित्र लगा होता है तो यह भी हमें पॉजिटिव एनर्जी देता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews