क्या आप भी टांगते है दरवाजे के पीछे कपड़े? ये वास्तु दोष कर सकता है नुकसान

हम अक्सर दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी-सी आदत आपके घर की ऊर्जा पर गहरा असर डाल सकती है?
Vastu Tips

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. हमारे रोज़मर्रा की आदतें घर के माहौल और ऊर्जा पर बड़ा प्रभाव डालती है, वास्तु शास्त्र में घर की हर एक छोटी से बड़ी चीज़ों के लिए नियम बताए गए हैं. जब हम इन नियमों का पालन करते हैं तो हमारे घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि रहती है.

हम हमारे रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो जाने-अनजाने में घर में नकारात्मक ऊर्जा को निमंत्रण देती है. इन्हीं आदतों में से एक है दरवाज़े के पीछे कपड़े टाँगना. दरवाज़े के पीछे कपड़े टाँगने से घर में अव्यवस्था की भावना उत्पन्न होती है और ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है.

फैलती है नकारात्मक ऊर्जा

वास्तुशास्त्र में घर के हर एक दरवाज़े का विशेष महत्व है. घर के दरवाज़े सकारात्मक ऊर्जा को घर में लाने में मदद करते हैं. अगर दरवाज़े के पीछे कपड़े टाँगे जाते हैं, तो यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा के प्रदेश में बाधा डालता है बल्कि घर के सदस्यों के रिश्ते, सेहत और आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है.

माँ लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के दरवाज़े केवल आने-जाने का रास्ता ही नहीं होते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का भी द्वार होते हैं. ये घर में गंदगी फैलाने का काम करते हैं, जिससे माँ लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है. माँ लक्ष्मी को ख़ुश रखने के लिए घर में साफ़-सफ़ाई रखना बहुत ज़रूरी है.

रिश्तों पर डालता है नकारात्मक प्रभाव

दरवाज़े के पीछे कपड़े टाँगने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. यह दोष परिवार के रिश्तों, कार्य क्षमता और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. इसलिए घर के हर एक दरवाज़े को साफ़-सुथरा रखना चाहिए.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews