कहीं आपके भी बेडरूम में तो नहीं लगा हैं शीशा, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

क्या बेडरूम में शीशा लगाना शुभ होता है या यह आपकी किस्मत पर बुरा असर डाल सकता है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशे की सही दिशा और स्थान न केवल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है बल्कि आर्थिक समृद्धि भी ला सकता है.
Vastu Tips

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का विशेष महत्व है. वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर घर में किस वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए तक का वर्णन विस्तार से किया गया है. अगर हम जाने अंजाने में कुछ गलतियां करते हैं तो उसे वास्तु दोष लग जाता है और हमें जीवन में तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

हर किसी कि यही ख़्वाहिश रखती है कि उसकी जेब हमेशा भरी रहें, उसे कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े.आज हम ख़ासतौर पर घर पर लगाए गए शीशे से जुड़े नियमों के बारे में जानेंगे, वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कहा कहा शीशा नहीं लगाना चाहिए.

बेडरूम में शीशा लगाना शुभ या अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है, की अगर आपके बेडरूम में शीशा लगा हुआ है, तो यह न सिर्फ़ के जीवन पर बल्कि आपके परिवार वालों के जीवन पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है. अगर किसी कारण के चलते आपको बेडरूम में शीशा लगाना पड़ रहा है, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की बेडरूम में लगाएं गए शीशे को किसी चीज़ की मदद से ढक दें, ताकि उसका नकारात्मक असर दाम्पत्य जीवन पर न पड़ सके.

रसोई घर में न लगाएं शीशा (Vastu Tips)

इसके अलावा शीशे को कभी भी, भूलकर भी रसोई घर में नहीं लगाना चाहिए, न ही रसोई घर के सामने कभी भी शीशा लगाना चाहिए. हालाँकि ये बातें बहुत ही मामूली होती है, जिस पर कभी भी किसी का ध्यान नहीं जाता है, लेकिन आपको इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होगा, की ये मामूली बातें परिवार में रह रहे लोगों के जीवन पर क्या असर डालती है.

न करें ये गलती

इसके अलावा वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है, कि कभी भी एक शीशे के सामने दूसरा शीशा नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है, और व्यक्ति को तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर दिशा की बात की जाए, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. यानी शीशे को ऐसी जगह पर लगाएं, जहाँ आप चेहरा देखें, तो आपका चेहरा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर हो.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews