July Vrat Tyohar List 2024: जुलाई का महीना सोमवार से शुरू होने जा रहा है। आषाढ़ माह और श्रावण मास पड़ने के कारण अगला महीना बेहद की खास होने वाला है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे। इस लिस्ट में गुप्त नवरात्रि और गुरु पूर्णिमा भी शामिल हैं। इसके अलावा जुलाई में तीन एकादशी व्रत रखे जाएंगे। दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। रथ यात्रा का त्योहार भी इसी महीने मनाया जाएगा।

जुलाई माह में 3 एकादशी

जुलाई माह में दो एकादशी पड़ रही है। महीने की दूसरी तारीख को ही योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 17 जुलाई को देवशयनी यानि आषाढ़ी एकादशी पड़ेगी। 31 जुलाई को कामिका एकादशी है। ये दिन भगवा विष्णु को समर्पित होते हैं।  पूजा-अर्चना करने के पापों से मुक्ति मुक्ति मिलती है।

गुप्त नवरात्रि और रथयात्रा कब?

6 जुलाई से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दौरान तंत्र और साधना का विशेष महत्व होता है। 10 महाविद्याओं की उपासना की जाती है। 7 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा है। यह त्योहार भाईचारे और समानता का प्रतीक होता है।

इस दिन होगी सावन की शुरुआत 

22 जुलाई को श्रावण मास का आरंभ होगा। इसका समापन 19 अगस्त को होगा। सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। मान्यताएं हैं इस दौरान भोलेनाथ माता पार्वती के साथ धरती का भ्रमण करने के लिए आते हैं।

जुलाई में पड़ने वाले व्रत-त्योहार और तारीख 

  • 2 जुलाई0- योगिनी एकादशी
  • 3 जुलाई- प्रदोष व्रत
  • 4 जुलाई- मासिक शिवरात्रि
  • 5 जुलाई- आषाढ़ अमावस्या
  • 6 जुलाई- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
  • 7 जुलाई- जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 9 जुलाई- विनायक चतुर्थी
  • 16 जुलाई-कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई- देवशयनी एकादशी
  • 19 जुलाई शुक्ल प्रदोष व्रत
  • 20 जुलाई- कोकिला व्रत
  • 21 जुलाई – पहला सावन सोमवार
  • 22 जुलाई- पहला मंगला गौरी व्रत, पंचक शुरू
  • 24 जुलाई-गजानन चतुर्थी
  • 29 जुलाई- दूसरा सावन सोमवार
  • 30 जुलाई- दूसरा मंगला गौरी व्रत
  • 31 जुलाई- कामिका एकादशी

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओ और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)