Jyeshtha Month 2024: 24 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ माह, पड़ेंगे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट, नोट कर लें तारीख

ज्येष्ठ माह में सूर्यदेव और मातालक्ष्मी की पूजा की जाती है। यह हिन्दू कैलेंडर का तीसरा महीना है। इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।
jyeshtha month 2024

Jyeshtha Month 2024: फिलहाल, हिन्दु कैलेंडर का दूसरा महिना “वैशाख” चल रहा। बुद्ध पूर्णिमा के बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होने जा रही है। 24 मई से लेकर 23 जून तक ज्येष्ठ माह रहेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानें ज्येष्ठ माह में कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस दिन मनाया जाएंगे।

ज्येष्ठ माह का महत्व

हिंदू धर्म में इस माह को बेहद विशेष माना गया है। इसी महीने भगवान हनुमान जी भगवान राम से मिले थे। पूरा महीना भगवान सूर्य और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ज्येष्ठ के स्वामी मंगल हैं। साथ ही यह भगवान विष्णु के प्रिय महीने में से एक है।

ये रही व्रत-त्योहार की लिस्ट

  • 24 मई- ज्येष्ठ माह की शुरुआत और नारद जयंती
  • 25 मई-संकष्टी चतुर्थी
  • 28 मई-बड़ा मंगल
  • 29 मई-पंचक की शुरुआत
  • 2 जून- अपरा एकादशी व्रत
  • 4 जून- मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत
  • 6 जून-अमावस्या, वट सावित्री और शनि जयंती
  • 9 जून-महाराणा प्रताप जयंती
  • 10 जून- विनायक चतुर्थी
  • 14 जून-धूमावती जयंती 1
  • 5 जून-मिथुन संक्रांति और महेश नवमी
  • 16 जू- गंगा दशहरा
  • 17 जून- गायत्री जयंती
  • 18 जून-निर्जला एकादशी
  • 19 जून-दूसरा प्रदोष व्रत
  • 22 जून- पूर्णिमा, वत पूर्णिमा और कबीर दास जयंती
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews